Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, April 29
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दूसरे चरण की 122 सीटें तय करेंगी सत्ता की दिशा

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दूसरे चरण की 122 सीटें तय करेंगी सत्ता की दिशा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 9, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 नवंबर को 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान होगा। तिरहुत की 40, सीमांचल की 24 और मगध की 26 सीटों सहित कुल 90 सीटें इस चरण में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन सीटों का परिणाम एनडीए और महागठबंधन के बीच सत्ता की लड़ाई को निर्णायक मोड़ देगा।

    तिरहुत में एनडीए का मजबूत गढ़

    2020 के विधानसभा चुनाव में तिरहुत प्रमंडल के पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर और मधुबनी की 40 सीटों में से एनडीए ने 31 पर कब्जा जमाया था। महागठबंधन को मात्र नौ सीटें मिली थीं। तिरहुत की इस मजबूत पकड़ ने ही एनडीए को सत्ता तक पहुंचाया था। इस बार यदि एनडीए तिरहुत के गढ़ को बचाए रखता है और मगध में सेंध लगाता है तो उसकी स्थिति मजबूत रहेगी। वहीं महागठबंधन यदि तिरहुत में एनडीए के किले में सेंध लगाने में सफल रहा तो समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं।

    सीमांचल में त्रिकोणीय मुकाबला

    सीमांचल की 24 सीटें सरकार गठन की दिशा तय करने में निर्णायक भूमिका निभाएंगी। 2020 में यहां बीजेपी ने आठ, जदयू ने चार, कांग्रेस ने पांच, राजद और भाकपा माले ने एक-एक तथा एआईएमआईएम ने पांच सीटें जीती थीं। एआईएमआईएम की जीत ने महागठबंधन के कोर मुस्लिम वोट बैंक में बड़ी सेंध लगाई थी। नतीजतन एनडीए को 12 सीटें मिली थीं। इस बार महागठबंधन अपने पारंपरिक वोटरों को एकजुट करने में जुटी है जबकि एनडीए अपनी स्थिति और मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। एआईएमआईएम और जनसुराज की मौजूदगी ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।

    मगध में महागठबंधन का दबदबा बरकरार रखने की चुनौती

    मगध प्रमंडल के गया, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद और अरवल जिलों में महागठबंधन का पारंपरिक वर्चस्व रहा है। 2020 में गया की इमामगंज, टिकारी और बाराचट्टी सीटों पर जीतन राम मांझी की पार्टी हम ने कब्जा जमाया था। इस बार इन तीनों सीटों पर हम के प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर मिल रही है। गया शहर से बीजेपी, बेलागंज से जदयू, वजीरगंज से कांग्रेस और शेरघाटी से लोजपा रामविलास मैदान में हैं। औरंगाबाद के कुटुंबा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

    दूसरे चरण का परिणाम बिहार में अगली सरकार के स्वरूप को तय करेगा। दोनों गठबंधन इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए अंतिम दौर में जोर लगा रहे हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    बजट 2026-27: राहत से ज़्यादा दिशा, लोकलुभावन से ज़्यादा रणनीति

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.