Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    महिला एशिया कप 2026: 28 अगस्त से होगा आगाज, भारत-पाक भिड़ंत 5 सितंबर को

    August 7, 2026

    भारत में लॉन्च हुआ Vivo S2, ₹40-45 हजार की रेंज में मिलेगा प्रीमियम स्मार्टफोन

    August 7, 2026

    सूर्यघर योजना से ऊर्जा आत्मनिर्भर बन रहे परिवार, बिजली बिल से मिली राहत

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला एशिया कप 2026: 28 अगस्त से होगा आगाज, भारत-पाक भिड़ंत 5 सितंबर को
    • भारत में लॉन्च हुआ Vivo S2, ₹40-45 हजार की रेंज में मिलेगा प्रीमियम स्मार्टफोन
    • सूर्यघर योजना से ऊर्जा आत्मनिर्भर बन रहे परिवार, बिजली बिल से मिली राहत
    • मौसम विभाग का अलर्ट: रायपुर समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार
    • 90 लाख की ऑनलाइन ठगी का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
    • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद संतोष पांडेय, कवर्धा-सिमगा फोरलेन, बायपास और सड़क चौड़ीकरण की रखी मांग
    • कार्यरत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट की समय-सीमा, 2028 तक TET उत्तीर्ण करना जरूरी
    • 9वीं के छात्र की संदिग्ध मौत के मामले में एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य सस्पेंड
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, August 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » दिल्ली ब्लास्ट पर केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन: भूटान यात्रा से लौटते ही पीएम मोदी ने घायलों से की मुलाकात, शाम होगी CCS की अहम बैठक

    दिल्ली ब्लास्ट पर केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन: भूटान यात्रा से लौटते ही पीएम मोदी ने घायलों से की मुलाकात, शाम होगी CCS की अहम बैठक

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 12, 2025Updated:November 12, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    दिल्ली ब्लास्ट पर केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन: भूटान यात्रा से लौटते ही पीएम मोदी ने घायलों से की मुलाकात

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को भूटान की अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पूरी कर देश लौट आए हैं। भूटान में उन्होंने चतुर्थ नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक के 70वें जन्मदिन समारोह में हिस्सा लिया था। लौटते ही पीएम मोदी ने सीधा लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल पहुंचकर सोमवार को दिल्ली में हुए ब्लास्ट में घायल लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

    पीएम मोदी की मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें वह घायलों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के इस कदम को लेकर लोगों में राहत और भरोसे की भावना दिखाई दी है।

    अब पीएम मोदी आज शाम 5.30 बजे कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक प्रधानमंत्री आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर होगी। इसमें दिल्ली ब्लास्ट के बाद देशभर में सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद कैबिनेट की नियमित बैठक भी प्रस्तावित है।

    Read Also-  दिल्ली धमाके की जांच के लिए NIA ने किया विशेष टीम का गठन, पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी करेंगे नेतृत्व

    लाल किला ब्लास्ट के बाद सरकार एक्शन मोड में
    सोमवार को दिल्ली में लाल किला के पास हुए धमाके के बाद केंद्र सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह ने शीर्ष सुरक्षा एजेंसियों के साथ समीक्षा बैठक की थी, जिसके बाद इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी गई।

    भूटान से ही दिया था पीएम मोदी ने सख्त संदेश
    दिल्ली धमाके पर प्रधानमंत्री मोदी ने भूटान से ही कड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था- दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी के मन को व्यथित कर दिया है। मैं भूटान बहुत भारी मन से आया हूं। पूरी रात जांच एजेंसियों के साथ बैठकें करता रहा। पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। एजेंसियां इस साजिश की तह तक जाएंगी, और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    delhi blast breaking delhi blast hindi delhi blast news delhi blast news hindi
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कार्यरत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट की समय-सीमा, 2028 तक TET उत्तीर्ण करना जरूरी

    बायोफैच इंडिया-2026 में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों का जलवा, विष्णुभोग चावल और प्राकृतिक शहद ने बटोरी सुर्खियां

    संसदीय समिति की बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उठाए छत्तीसगढ़ के खनिज विकास से जुड़े मुद्दे

    रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की शिकायत पर लोकसभा सचिवालय सक्रिय, स्वास्थ्य सचिव विवाद की मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट

    कुलगाम में आतंकियों ने दो छत्तीसगढ़ी मजदूरों की हत्या, सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.