Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    June 17, 2026

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    June 16, 2026

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, June 18
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » स्किन पर दिख रही ये परेशानी तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं गंभीर परेशानी

    स्किन पर दिख रही ये परेशानी तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं गंभीर परेशानी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 14, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

     किडनी शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो खून से अपशिष्ट पदार्थों को छानने और अतिरिक्त तरल बाहर निकालने का काम करती है। जब किडनी ठीक से कार्य नहीं कर पाती, तो शरीर में वेस्ट और फ्लूड जमा होने लगते हैं, जिससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इसके आम लक्षणों में थकान, कमजोरी, चेहरे और पैरों में सूजन, पेशाब में झाग या खून, भूख कम लगना और रात में बार-बार पेशाब आना शामिल हैं। डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर इसके प्रमुख कारण माने जाते हैं।

    त्वचा पर दिखते संकेत

    किडनी की बीमारी के कई संकेत आपकी त्वचा पर भी नजर आते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, त्वचा में आने वाले कुछ बदलाव किडनी की कार्यप्रणाली पर सीधा संकेत देते हैं।

    रूखी और खुजलीदार त्वचा

    नेशनल किडनी फाउंडेशन के अनुसार, किडनी शरीर से वेस्ट और अतिरिक्त तरल पदार्थ निकालने के साथ ही लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण, हड्डियों को मजबूत रखने और खनिज संतुलन बनाए रखने का महत्वपूर्ण काम करती है। जब किडनियां इन कार्यों को सही तरीके से नहीं कर पातीं, तो स्किन रूखी होने और खुजली की समस्या बढ़ सकती है। यह अक्सर खनिज और हड्डी संबंधी बीमारी का संकेत होता है, जो किडनी रोग के उन्नत चरण में देखने को मिलता है।

    त्वचा पर सूजन

    किडनी द्वारा तरल पदार्थ ठीक से बाहर न निकाल पाने की स्थिति में शरीर में फ्लूड जमा होने लगता है। इसका असर खासकर आंखों के आसपास, पैरों, टखनों और हाथों में सूजन के रूप में दिखाई देता है।

    त्वचा के रंग में बदलाव

    शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ने से त्वचा और आंखों का रंग पीला पड़ सकता है, जो पीलिया का संकेत है। इसके अलावा, किडनी रोग में होने वाली एनीमिया की समस्या भी त्वचा का रंग फीका या पीला कर सकती है।

    घाव और चकत्ते

    किडनी की खराबी की स्थिति में त्वचा में अत्यधिक खुजली होती है। लगातार खुजलाने से त्वचा पर घाव, चकत्ते या धब्बे दिखाई देने लगते हैं।

    इन संकेतों को नजरअंदाज करना स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए शुरुआती लक्षण दिखते ही समय पर जांच और उपचार कराना जरूरी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.