नेशनल डेस्क। बिहार में मतगणना जारी है। अगले कुछ घंटे में तस्वीर बिल्कुल साफ हो जाएगी। मौजूदा स्थिति में NDA भारी बढ़त के साथ दिखाई दे रही है।
गठबंधन 204 सीटों पर आगे चल रहा है। बीजेपी 91, जेडीयू 83, एलजेपी 19, हम 5, राष्ट्रीय लोक मोर्चा 4 सीटों पर आगे चल रही है।

इसमें बीजेपी ने 7 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, जेडीयू को 6 सीटों पर जीत हासिल हो गई है। आरजेडी 1 सीट पर जीत हासिल की है।
वहीं राघोपुर विधानसभा 23 राउंड की गिनती के बाद तेजस्वी प्रसाद यादव 10276 वोटों से आगे चल रहे है। भाजपा के सतीश कुमार दुसरे स्थान पर है।




