कांकेर। जिले के अंतागढ़ थाना इलाके में बीती रात लोहे से भरी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रक पलटने के बाद दूसरा ट्रक इससे टकरा गया। घटना में किसी भी चालक को ज्यादा चोट नहीं आई है।
जानकारी के अनुसार घटना रविवार देर रात हीमोडा पुल की है मेटा बोदेली से लोह अयस्क लेकर गिधाली जा रही ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इस ट्रक के पलटने के बाद दूसरा ट्रक जिसमें लाइट कम होने के कारण इस पलटी हुई ट्रक से जा टकराया। हालांकि इन दोनों घटनाओं में किसी के हातहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है




