सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। यहां के छिंदगढ़ स्थित सब इंजीनियर के घर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का छापा पड़ा है।
इस दौरान RES इंजीनियर प्रदीप बघेल को 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया। सब इंजीनियर ने मनीराम कश्यप सचिव से पुलिया मूल्यांकन के एवज में पैसे की मांग रखी थी।




