Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, April 29
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » ‘ब्रेक लगाया, पर ट्रेन नहीं रुकी’… बिलासपुर हादसे की गवाही के बाद घायल असिस्टेंट लोको-पायलट रश्मि राज सस्पेंड

    ‘ब्रेक लगाया, पर ट्रेन नहीं रुकी’… बिलासपुर हादसे की गवाही के बाद घायल असिस्टेंट लोको-पायलट रश्मि राज सस्पेंड

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 19, 2025 बिलासपुर संभाग No Comments3 Mins Read
    ‘ब्रेक लगाया, पर ट्रेन नहीं रुकी’... बिलासपुर हादसे की गवाही के बाद घायल असिस्टेंट लोको-पायलट रश्मि राज सस्पेंड

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुए गेवरा–बिलासपुर मेमू ट्रेन हादसे में घायल असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) रश्मि राज को रेलवे ने निलंबित कर दिया है। रेलवे के प्रिंसिपल चीफ सेफ्टी ऑफिसर ने अस्पताल में उनका बयान दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की।

    इमरजेंसी ब्रेक के बावजूद नहीं रुकी ट्रेन
    जानकारी के अनुसार, अपने बयान में रश्मि राज ने बताया कि दुर्घटना से ठीक पहले एडवांस सिग्नल ‘सिंगल येलो’ था। इसके बाद आने वाले सिग्नल को लेकर लोको पायलट ने उन्हें बताया कि ‘सिग्नल ओके है।’ इसी दौरान लोको कैब में लगा सनलाइट पर्दा अचानक गिर गया। उसे हटाने के दौरान उन्हें सामने खड़ी मालगाड़ी दिखाई दी।

    रश्मि राज के अनुसार, उन्होंने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाया, लेकिन दूरी कम होने के कारण ट्रेन रुक नहीं सकी। जांच टीम ने उनसे सिग्नलिंग, गति, दृश्यता और कैब की स्थिति को लेकर विस्तृत पूछताछ की है। रेलवे ने इस बयान को प्रारंभिक जांच में लापरवाही मानते हुए ALP रश्मि राज को सस्पेंड कर दिया है।

    Read Also-  CG Weather News : छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रही ठंड, कई जिलों में शीतलहर की संभावना

    CRS ने चार दिन तक की जांच, बयान के लिए अधिकारी को बुलाया गया था कोलकाता
    ट्रेन दुर्घटना की जांच के लिए रेलवे ने कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) जांच की घोषणा की थी। इसके बाद CRS बीके मिश्रा चार दिन तक बिलासपुर में मौजूद रहे और कई महत्वपूर्ण पहलुओं की जांच की।

    हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण रश्मि राज का बयान बिलासपुर में दर्ज नहीं हो सका था। इस कारण CRS कार्यालय ने बयान दर्ज करने के लिए अधिकारी को कोलकाता बुलाया था। इसी बीच रेलवे के प्रिंसिपल चीफ सेफ्टी ऑफिसर ने अस्पताल में ही उनका बयान दर्ज किया।

    CRS जांच के लिए बयान अहम
    रश्मि राज का बयान घटना से ठीक पहले की परिस्थितियों की जानकारी देता है, इसलिए इसे CRS जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। हालांकि, विभाग ने जांच रिपोर्ट आने से पहले ही उन्हें निलंबित कर दिया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अंतिम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

    Read Also-  Breaking : छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर 7 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

    हादसे में 12 की मौत, 20 घायल
    गौरतलब है कि 4 नवंबर की शाम लगभग 4 बजे गेवरा रोड से बिलासपुर आ रही मेमू लोकल ट्रेन लालखदान में अप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी के ब्रेकयान से टकरा गई थी। लगभग 48 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हुई यह टक्कर इतनी भीषण थी कि मेमू का इंजन ब्रेकयान को धकेलते हुए कोयला भरे वैगनों पर चढ़ गया।

    दुर्घटना में लोको पायलट विद्यासागर समेत 12 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 20 यात्री घायल हुए थे। असिस्टेंट लोको पायलट रश्मि राज भी गंभीर रूप से घायल हुई थीं और अभी उपचाररत हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Chhattisgarh daily updates Chhattisgarh headlines chhattisgarh news Chhattisgarh updates Latest Chhattisgarh news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    होली के नाम पर कुत्ते के साथ क्रूरता, वीडियो वायरल; दो युवक गिरफ्तार

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में फिर बवाल, प्री होली सेलीब्रेशन में छात्रों के बीच मारपीट,चार दिनों के भीतर दूसरी घटना

    छत्तीसगढ़ के इन गांवों में 100 वर्षों से नहीं हुआ होलिका दहन, ग्रामीण नहीं खेलते रंग-गुलाल, जाने क्या है वजह

    बिलासपुर में शराब पार्टी के बाद हुआ बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.