रायपुर। छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर बुधवार सुबह जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ 7 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। जिस जगह पर नक्सली लीडर हिड़मा मारा गया था, उसी इलाके में फिर से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।
बता दें कि सुरक्षा एजेंसियों को इलाके में नक्सल संगठन के टॉप लीडर, पोलित ब्यूरो सदस्य और महासचिव देवजी की मौजूदगी के इनपुट मिले थे। इसके बाद जवानों को इलाके में भेजा गया था। इसमें सीसीएम मेंबर देवजी को मारे जाने की भी खबर है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।




