Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राज्य के खिलाड़ियों का इंतजार खत्म, उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची राजपत्र में प्रकाशित

    August 5, 2026

    ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी

    August 5, 2026

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राज्य के खिलाड़ियों का इंतजार खत्म, उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची राजपत्र में प्रकाशित
    • ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी
    • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न
    • आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओवररेट पर शराब बिक्री के मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित
    • जेल सुधार की दिशा में बड़ा कदम, डीजी हिमांशु गुप्ता ने केंद्रीय जेल का किया निरीक्षण
    • राजधानी की सुरक्षा और चाक-चौबंद कानून-व्यवस्था के लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री को लिखा पत्र
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, August 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रुपया चार साल के निचले स्तर पर, बाजार में बढ़ी चिंता

    रुपया चार साल के निचले स्तर पर, बाजार में बढ़ी चिंता

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 22, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    नई दिल्ली.

    डॉलर के मुकाबले रुपये में शुक्रवार को तेज गिरावट दर्ज की गई। रुपया 89.66 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ, जो पिछले करीब चार वर्षों में सबसे निचला स्तर है। इस गिरावट ने करेंसी बाजार से जुड़े ट्रेडर्स और विश्लेषकों की चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों में रुपये पर दबाव बना रह सकता है और यह वर्ष के अंत तक 91 के स्तर को भी छू सकता है।

    मौजूदा वित्त वर्ष में अब तक रुपये में 4.50 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आ चुकी है, जबकि केवल इस सप्ताह में ही इसकी वैल्यू में 1.21 प्रतिशत की कमी देखी गई है।

    तेल कीमतों में राहत बेअसर

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आई है, लेकिन रुपये में भारी गिरावट के कारण पेट्रोल-डीजल के सस्ता होने की संभावना लगभग समाप्त मानी जा रही है। आयात पर निर्भरता और कमजोर मुद्रा के चलते तेल कंपनियों पर लागत का दबाव बना रहेगा।

    आरबीआई की दर कटौती की उम्मीदों को झटका

    दिसंबर में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन रुपये में गिरावट के बाद यह उम्मीद कमजोर पड़ गई है। जानकारों का कहना है कि कमजोर रुपये से आयातित वस्तुओं की कीमत बढ़ेगी, जिससे महंगाई पर फिर से दबाव बढ़ सकता है।

    बढ़ सकती है महंगाई

    हालांकि हाल के महीनों में खुदरा महंगाई के आंकड़े सामान्य स्तर पर रहे हैं, लेकिन रुपये की कमजोरी के चलते आयातित सामान महंगा हो सकता है। इससे घरेलू बाजार में महंगाई के आंकड़ों में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।

    विदेशी मुद्रा भंडार पर भी असर

    रुपये में गिरावट के कारण विदेशी मुद्रा भंडार पर भी दबाव आ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह ट्रेंड जारी रहा तो यह देश की आर्थिक स्थिरता के लिए चुनौती बन सकता है।

    रुपये की लगातार कमजोर होती स्थिति ने बाजार, उद्योग और उपभोक्ताओं सभी के लिए चिंता बढ़ा दी है। आर्थिक विशेषज्ञ रुपये को स्थिर करने के लिए नीतिगत कदमों की आवश्यकता पर जोर दे रहे हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की शिकायत पर लोकसभा सचिवालय सक्रिय, स्वास्थ्य सचिव विवाद की मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट

    कुलगाम में आतंकियों ने दो छत्तीसगढ़ी मजदूरों की हत्या, सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार: 10 साल की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने वाला बिल लोकसभा में पेश

    ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जरूरी’— धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया

    शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, छात्रों के नाम जारी किया संदेश

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.