Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, May 1
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » पुतिन दौरे से पहले बड़ा फैसला: रूस ने भारत के साथ RELOS रक्षा समझौते को दी मंजूरी

    पुतिन दौरे से पहले बड़ा फैसला: रूस ने भारत के साथ RELOS रक्षा समझौते को दी मंजूरी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 3, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    पुतिन दौरे से पहले बड़ा फैसला: रूस ने भारत के साथ RELOS रक्षा समझौते को दी मंजूरी

    नेशनल डेस्क। भारत और रूस के बीच रक्षा सहयोग को नई दिशा देने वाले महत्वपूर्ण समझौते RELOS (Reciprocal Exchange of Logistics Support) को रूस की संसद के निचले सदन स्टेट ड्यूमा ने मंगलवार को अपनी मंजूरी दे दी। इस समझौते के लागू होने पर दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों, बंदरगाहों, एयरफील्ड्स और लॉजिस्टिक सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगी।

    इससे जहाजों और विमानों को ईंधन भरने, मरम्मत, मेडिकल सहायता, स्टॉक रिफिल और अन्य सपोर्ट सेवाओं का लाभ मिलेगा। इन सेवाओं का खर्च भारत और रूस समान रूप से वहन करेंगे।

    यह मंजूरी ऐसे समय दी गई है जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन बाद भारत दौरे पर आ रहे हैं। RELOS पर हस्ताक्षर 18 फरवरी 2024 को हुए थे, और पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन ने इसे अनुमोदन के लिए संसद में प्रस्तुत किया था।

    भारत-रूस संबंधों में नई मजबूती
    स्टेट ड्यूमा के स्पीकर ने कहा कि भारत और रूस दशकों पुराने, मजबूत साझेदार हैं और यह समझौता दोनों देशों की सामरिक साझेदारी को और गहरा करने का काम करेगा। रूसी सरकार ने भी स्पष्ट किया कि RELOS से संयुक्त सैन्य सहयोग सुगम होगा और जरूरत के समय एक-दूसरे को सहायता प्रदान करना सरल होगा।

    Read Also-  एमसीडी उपचुनाव के नतीजे घोषित, 12 में से 7 वार्ड पर बीजेपी का कब्जा

    भारत के नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने पुष्टि की कि समझौता अंतिम चरण में है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे अमेरिका और रूस के बीच किसी तरह का सैन्य तनाव पैदा होने की संभावना नहीं है।

    जंग के दौरान बेस इस्तेमाल की अनुमति नहीं
    RELOS का उद्देश्य केवल शांतिपूर्ण समय में लॉजिस्टिक सपोर्ट और सैन्य सहयोग को बढ़ावा देना है।
    समझौते में साफ कहा गया है कि युद्ध या सैन्य संघर्ष की स्थिति में दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे के बेस का उपयोग नहीं कर सकेंगी।

    भारत के रक्षा नेटवर्क में रूस भी शामिल
    RELOS को भारत-रूस रक्षा संबंधों में अब तक के सबसे महत्वपूर्ण समझौतों में गिना जा रहा है। भारत पहले ही अमेरिका (LEMOA), फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और कई अन्य देशों के साथ ऐसे लॉजिस्टिक सपोर्ट समझौते कर चुका है। रूस के शामिल होने से भारत का वैश्विक सैन्य नेटवर्क और मजबूत हो गया है।

    4 दिसंबर को भारत आएंगे पुतिन, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर को नई दिल्ली पहुंचेंगे और 23वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। उनकी सुरक्षा को लेकर दिल्ली में अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। पुतिन किस स्थान पर रुकेंगे, यह जानकारी सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक नहीं की गई है।

    Read Also-  भारत-साउथ अफ्रीका दूसरे वनडे में स्टेडियम में समोसा 30, बर्गर 200 और बिरयानी 350 रुपये में मिलेगा

    दिल्ली में 4 और 5 दिसंबर को मल्टी-लेयर सुरक्षा तैनात रहेगी। शहर के महत्वपूर्ण इलाकों में SWAT टीमें, एंटी-टेरर स्क्वॉड, क्विक एक्शन फोर्स और अन्य स्पेशल यूनिट्स तैनात की जाएंगी। रूस की एडवांस सिक्योरिटी टीम के 50 से ज्यादा सदस्य पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Indo-Russian defence pact latest defence news RELOS RELOS agreement Russia India RELOS pact India Russia India defence deal
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.