रायपुर। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे वनडे में दर्शकों के लिए खाने-पीने की वस्तुओं के दाम तय कर दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने 17 नवंबर को ही दरें निर्धारित की थीं।
मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होकर रात 11 बजे तक चलेगा। इस दौरान स्टेडियम में समोसा 30 रुपये, बर्गर 200 रुपये और बिरयानी 350 रुपये में उपलब्ध होगी। सभी वेंडर्स को निर्धारित रेट लिस्ट अपने पास लटकाकर रखनी होगी।
स्टेडियम में बाहर से कोई खाद्य सामग्री या पानी की बोतल लाने की अनुमति नहीं होगी। दर्शकों की सुविधा के लिए सभी स्टैंड में आरओ युक्त वाटर कूलर लगाए गए हैं जहां निःशुल्क पानी उपलब्ध रहेगा। संघ के अधिकारियों ने बताया कि गैलरी में बिक्री के लिए निर्धारित सूची में पानी की बोतल शामिल नहीं है, इसलिए मुफ्त पानी की व्यवस्था की गई है।




