Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के संकल्प से जुड़ेगा युवा, नारायणपुर में ‘युवा उड़ान’ कार्यक्रम का आयोजन

    September 5, 2026

    दूरदराज इलाकों में मजबूत होगी PWD की निगरानी व्यवस्था, नए कार्यालयों को मिली मंजूरी

    September 5, 2026

    36 घंटे बाद NTPC कोरबा की 3 यूनिट बहाल, 1200 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के संकल्प से जुड़ेगा युवा, नारायणपुर में ‘युवा उड़ान’ कार्यक्रम का आयोजन
    • दूरदराज इलाकों में मजबूत होगी PWD की निगरानी व्यवस्था, नए कार्यालयों को मिली मंजूरी
    • 36 घंटे बाद NTPC कोरबा की 3 यूनिट बहाल, 1200 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू
    • लोकभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन, प्रदेश के 63 उत्कृष्ट शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार से किया गया सम्मानित
    • 11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना
    • प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में हुए भावुक
    • भाजपा ओबीसी मोर्चा का सम्मेलन 7 सितंबर को, CM साय करेंगे प्रबुद्धजनों का सम्मान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रायपुर रेल मंडल में भी स्लीपर क्लास को मिलेगी बेडरोल सुविधा, नए साल से शुरू हो सकती है सेवा

    रायपुर रेल मंडल में भी स्लीपर क्लास को मिलेगी बेडरोल सुविधा, नए साल से शुरू हो सकती है सेवा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 5, 2025Updated:December 5, 2025 trending No Comments2 Mins Read

    रायपुर। दक्षिण रेलवे के चेन्नई मंडल की तरह अब रायपुर रेल मंडल में भी स्लीपर क्लास के यात्रियों को चादर और तकिया (बेडरोल) देने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए चेन्नई मंडल के अधिकारियों के साथ लगातार आइडिएशन और प्लानिंग पर बातचीत चल रही है। रायपुर मंडल प्रशासन इस मॉडल को स्थानीय जरूरतों के अनुसार लागू करने की दिशा में काम कर रहा है।

    सीनियर DCM अवधेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि यदि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी हो गईं, तो नए साल से यह सेवा शुरू की जा सकती है। शुरुआती चरण में चुनिंदा ट्रेनों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बेडरोल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। रेलवे जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा करेगा।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठिठुरन: अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट की संभावना

    सुरक्षा के लिए SECR का बड़ा कदम
    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) अपने AC कोचों में यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए एडवांस फायर डिटेक्शन सिस्टम लगाने जा रहा है। इसके साथ ही गार्ड वैन में हैंड ब्रेक इंडिकेटर भी लगाया जाएगा। अभी तक ये आधुनिक सिस्टम केवल हमसफर एक्सप्रेस तक सीमित थे, लेकिन अब इन्हें अन्य ट्रेनों में भी लगाया जाएगा, जिससे यात्रियों की सुरक्षा और बढ़ेगी।

    चेन्नई मंडल में 1 जनवरी 2026 से सेवा शुरू
    दक्षिण रेलवे के चेन्नई मंडल ने पहले ही घोषणा कर दी है कि 1 जनवरी 2026 से स्लीपर क्लास यात्रियों को भी साफ-सुथरी और सैनिटाइज चादर व तकिया उपलब्ध कराया जाएगा। अभी तक यह सुविधा सिर्फ AC कोचों तक सीमित थी, जहां बेडरोल किराए में शामिल होता था। इसमें एक चादर, कंबल, हैंड टॉवल और तकिया शामिल रहता था।

    Read Also-  सिग्नलिंग अपग्रेड के कारण रायपुर मंडल में 10 लोकल ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

    पहली बार स्लीपर क्लास में बेडरोल, यात्रियों को देना होगा अतिरिक्त शुल्क
    इंडियन रेलवे पहली बार स्लीपर क्लास यात्रियों को भी बेडरोल सुविधा उपलब्ध कराने जा रहा है। चूंकि यह सुविधा टिकट किराए में शामिल नहीं होगी, इसलिए इसके लिए यात्रियों को अलग से भुगतान करना होगा। चेन्नई मंडल ने इस मॉडल को लागू कर दिया है और संभव है कि रायपुर मंडल भी इसी मॉडल को अपनाए।

    संभावित किराया (चेन्नई के मॉडल के आधार पर)

    • पूरा सेट (1 चादर + 1 तकिया + 1 कवर) – 50 रुपए
    • सिर्फ चादर – 20 रुपए
    • सिर्फ कवर के साथ तकिया – 30 रुपए

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg news Chhattisgarh headlines chhattisgarh news Latest Chhattisgarh news raipur news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के संकल्प से जुड़ेगा युवा, नारायणपुर में ‘युवा उड़ान’ कार्यक्रम का आयोजन

    दूरदराज इलाकों में मजबूत होगी PWD की निगरानी व्यवस्था, नए कार्यालयों को मिली मंजूरी

    36 घंटे बाद NTPC कोरबा की 3 यूनिट बहाल, 1200 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू

    लोकभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन, प्रदेश के 63 उत्कृष्ट शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार से किया गया सम्मानित

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.