रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कमीशनिंग कार्य के लिए नॉन-इंटरकनेक्टिविटी का काम किया जाएगा। इस कारण छत्तीसगढ़ में चलने वाली 10 लोकल ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रायपुर मंडल के अनुसार 6 से 7 दिसंबर तक 7 पैसेंजर ट्रेनें और 7 से 8 दिसंबर तक 3 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इससे बिलासपुर, कोरबा और रायपुर के बीच रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को असुविधा होगी।
रेलवे प्रशासन ने बताया कि रेल नेटवर्क को अधिक सुरक्षित, आधुनिक और प्रभावी बनाने के लिए सिग्नलिंग सिस्टम का अपग्रेडेशन किया जा रहा है। उन्नत सिग्नलिंग तकनीक से लाइन क्षमता बढ़ेगी, ट्रैफिक नियंत्रण बेहतर होगा और ट्रेनों की आवाजाही सुगम होगी। रेलवे का कहना है कि यह कार्य यात्रियों की सुरक्षा और भविष्य में समयपालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।
रद्द होने वाली ट्रेनें :
6 और 7 दिसंबर
• 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
• 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
• 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
• 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर
• 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर
• 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
• 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर
7 और 8 दिसंबर
• 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर
• 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर
• 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा योजना बनाते समय रद्द ट्रेनों की जानकारी अवश्य देखें।




