Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    May 27, 2026

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    May 27, 2026

    भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल

    May 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    • हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
    • 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
    • पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
    • छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, May 27
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » विदेशी स्कीम का लालच देकर बड़ी ठगी, महिला ने उड़ाए कीमती जेवर

    विदेशी स्कीम का लालच देकर बड़ी ठगी, महिला ने उड़ाए कीमती जेवर

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 31, 2025 अपराध No Comments2 Mins Read
    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में विदेशी स्कीम के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक अज्ञात महिला ने एक ही परिवार की पांच महिलाओं को अपना शिकार बना लिया। आरोपी महिला पुराने बर्तन बदलने और विदेश से रकम दिलाने का झांसा देकर मंगलसूत्र समेत सोने-चांदी के जेवर और कीमती बर्तन लेकर फरार हो गई।
    परसदा माता चौरा निवासी ममता सूर्यवंशी पति मनोज सूर्यवंशी ने इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार 29 दिसंबर को दोपहर करीब 2 बजे वह अपने घर पर थी। इसी दौरान एक अज्ञात महिला पुराने और नए बर्तन लेकर उनके घर पहुंची। उस समय घर पर उनकी जेठानी शुक्रवारा बाई सूर्यवंशी और मिलापा बाई सूर्यवंशी भी मौजूद थीं।
    महिला ने कहा कि पुराने बर्तन देने पर वह नए बर्तन उपलब्ध कराएगी और सोने-चांदी के जेवर की फोटो लेकर विदेश भेजेगी। फोटो खींचने के बाद जेवर वापस कर दिए जाएंगे और इसके बदले रकम भी दी जाएगी। झांसे में आकर ममता सूर्यवंशी ने पुराने बर्तन, सोने की माला, चांदी का हाफ करधन, छल्ला और एक जोड़ी पायल दे दिए। वहीं उनकी जेठानी शुक्रवारा बाई सूर्यवंशी ने पुराने बर्तन, चांदी की चैन और बिछिया सौंपे। जेठानी मिलापा बाई सूर्यवंशी ने एक सोने की माला और पायल, जबकि बहू ममता ने सोने का लॉकेट और टॉप्स महिला को दे दिए।
    आरोपी महिला ने शाम 4 बजे तक डिजाइन दिखाकर नए बर्तन और सभी जेवर लौटाने की बात कही और अधिक पैसा देने का लालच देकर सामान अपने साथ ले गई। इसके बाद महिला वापस नहीं लौटी, तब पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ। पुलिस ने ममता सूर्यवंशी की रिपोर्ट पर अज्ञात महिला के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार

    1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.