Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के इलाज पर सरकार की नजर, संस्कृति मंत्री ने दिए विशेष निर्देश

    July 21, 2026

    स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की टैक्स चोरी मामले में स्टील कारोबारी गिरफ्तार

    July 21, 2026

    पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के इलाज पर सरकार की नजर, संस्कृति मंत्री ने दिए विशेष निर्देश
    • स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की टैक्स चोरी मामले में स्टील कारोबारी गिरफ्तार
    • पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • शिक्षा ही सफलता का मूल मंत्र है, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे — मंत्री राजेश अग्रवाल
    • ACB/EOW में 10 DSP की पदस्थापना, गृह विभाग से प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए अधिकारी
    • छत्तीसगढ़ में न्याय व्यवस्था होगी पूरी तरह डिजिटल, CCTNS की समीक्षा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के बड़े निर्देश
    • दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
    • प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन पर सियासत, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बीएसपी टाउनशिप हादसा: इलाज और मुआवजे के बिना चार महीने से जूझ रहा श्रमिक

    बीएसपी टाउनशिप हादसा: इलाज और मुआवजे के बिना चार महीने से जूझ रहा श्रमिक

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 7, 2026 trending No Comments3 Mins Read

    दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) टाउनशिप क्षेत्र में ठेका श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। बिना सुरक्षा उपकरण काम कराए जाने के दौरान एक ठेका श्रमिक ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित का आरोप है कि उसने जोखिम की आशंका जताई थी, इसके बावजूद ठेकेदार और प्रबंधन के दबाव में उसे जबरन काम पर चढ़ाया गया।

    यह मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। दुर्ग पुलिस अधीक्षक को दी गई लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएसपी प्रबंधक राजकिशोर, दिलीप राणे, टिकेंद्र ठाकुर, अशोक साहू, महिपाल देशमुख और ठेकेदार शंकर दयाल सिंह के खिलाफ धारा 289 और 125(बी) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

    शिकायत के अनुसार, ग्राम चंदखुरी निवासी ललित कुमार चन्द्राकर पिछले करीब 12 वर्षों से बीएसपी टाउनशिप में ठेका श्रमिक के रूप में विद्युत कार्य कर रहा है। 3 सितंबर 2025 की शाम करीब 4 बजे ठेकेदार शंकर दयाल सिंह उसे सेक्टर-06 स्थित जगदंबा मंदिर के पास एक बिजली पोल पर काम कराने ले गया। जिस पोल पर कार्य कराया जा रहा था, वह चैनल पोल था, जो मुड़ा हुआ और खराब स्थिति में था तथा क्रेन के सहारे खड़ा किया गया था।

    ललित कुमार ने बिना सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट और गमबूट के पोल पर चढ़ने से साफ इनकार किया था और हादसे की आशंका भी जताई थी। आरोप है कि मौके पर मौजूद ठेकेदार और बीएसपी से जुड़े अधिकारियों ने “कुछ नहीं होगा” कहकर उस पर दबाव बनाया और जबरन पोल पर चढ़ा दिया।

    काम के दौरान क्रेन से पोल को सहारा देकर रस्सी से खींचा जा रहा था। इसी दौरान कमर में लगा झूला खिसक गया और ललित कुमार लगभग 15 फीट नीचे गिर पड़ा। हादसे में उसके दाहिने हाथ, पैर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर फ्रैक्चर हो गया।

    गंभीर हालत में उसे पहले सेक्टर-9 अस्पताल भिलाई ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआई) अस्पताल और फिर हाइटेक अस्पताल रेफर किया गया। पीड़ित का आरोप है कि इलाज के दौरान भी प्रबंधन ने कोई ठोस सहयोग नहीं किया।

    ललित कुमार का कहना है कि ठेकेदार ने उसे मुआवजा देने और स्वस्थ होने के बाद दोबारा काम पर रखने का आश्वासन दिया था, लेकिन चार महीने बीत जाने के बाद भी न तो मुआवजा मिला और न ही किसी तरह की आर्थिक या सामाजिक सहायता दी गई।

    पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    steel plant में हुआ बड़ा हादसा भिलाई स्टील प्लांट में आग भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा भिलाई स्टील प्लांट में हुआ हादसा भिलाई स्टील प्लांट हादसा स्टील प्लांट में ब्लास्ट
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…

    राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का विस्तार, छत्तीसगढ़ के चार संभागों में होंगे आयोजन

    छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट

    पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, IPS शंकर बघेल और आकाश शुक्ला को मिला अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी…

    गृह निर्माण मंडल की समीक्षा बैठक, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर जोर

    राशन दुकानों में मसाला बिक्री पर सदन में सवाल, मंत्री दयाल दास बघेल ने जांच का भरोसा दिलाया

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.