सरगुजा। अंबिकापुर के गांधीनगर इलाके में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान बबलू मंडल निवासी सुभाष नगर बताया जा रहा है। लाश मिलने की खबर मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।शव की हालत को देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों का फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मृतक कुछ अज्ञात व्यक्तियों के साथ आते हुए नजर आ रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी हुई है।





