Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    हमारे प्राचीन मंदिर सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत और अद्भुत स्थापत्य कौशल के जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 20, 2026

    आंदोलन से एक दिन पहले JDA का बड़ा फैसला, स्वास्थ्य मंत्री से सकारात्मक वार्ता के बाद 7 दिन के लिए टली अनिश्चितकालीन हड़ताल

    September 20, 2026

    CM हेल्पलाइन की शिकायत पर एक्शन, कोलबिर्रा में अवैध रेत परिवहन करते 5 ट्रैक्टर जब्त

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हमारे प्राचीन मंदिर सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत और अद्भुत स्थापत्य कौशल के जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • आंदोलन से एक दिन पहले JDA का बड़ा फैसला, स्वास्थ्य मंत्री से सकारात्मक वार्ता के बाद 7 दिन के लिए टली अनिश्चितकालीन हड़ताल
    • CM हेल्पलाइन की शिकायत पर एक्शन, कोलबिर्रा में अवैध रेत परिवहन करते 5 ट्रैक्टर जब्त
    • ओडिशा दौरे पर CM साय की मुख्यमंत्री मोहन माझी से मुलाकात, विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर चर्चा
    • गणेशोत्सव को लेकर रायपुर में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, 19 मार्गों पर मध्यम-भारी मालवाहक वाहनों की एंट्री पर रोक, जानें पूरी डिटेल
    • जहां पानी के लिए लगती थी लंबी कतार, अब घर-घर पहुंचा नल कनेक्शन
    • नकली गुटखा कारोबार पर GST का शिकंजा, कुम्हारी फैक्ट्री से 30 बोरा माल बरामद
    • रायपुर में बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी! ढेबर परिवार से मांगे 50 करोड़, पुलिस ने शुरू की जांच
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 20
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » जांजगीर-चांपा में प्रशासन की सख्त कार्रवाई, राइस मिलों से 22,860 क्विंटल धान जब्त

    जांजगीर-चांपा में प्रशासन की सख्त कार्रवाई, राइस मिलों से 22,860 क्विंटल धान जब्त

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 14, 2026 अपराध No Comments2 Mins Read

    जांजगीर-चांपा। समर्थन मूल्य पर अवैध धान खपाने वालों के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसना तेज कर दिया है। जांजगीर-चांपा जिले में लगातार हो रही सघन जांच और छापामार कार्रवाई के तहत एक बार फिर राइस मिलों में बड़ी अनियमितताएं सामने आई हैं। प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए हजारों क्विंटल धान जब्त किया है, जिससे मिल संचालकों में हड़कंप मच गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, बम्हनीडीह क्षेत्र स्थित ओम राइस मिल, भागोडीह में प्रशासन की टीम ने दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान मिल के रिकॉर्ड संधारण में गंभीर गड़बड़ी और मिल संचालन में अनियमितताएं पाई गईं।

    लगातार चलाया जा रहा सत्यापन और जांच अभियान

    जांच में सामने आया कि, मिल परिसर के अंदर 57 हजार 150 बोरियों में धान का भंडारण किया गया था। नियमानुसार मिलर के पास मौजूद धान की मात्रा से अधिक पाए जाने पर प्रशासन ने 22 हजार 860 क्विंटल धान जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई राजस्व विभाग और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। अधिकारियों के अनुसार, समर्थन मूल्य पर अवैध धान खपाने से रोकने के लिए जिलेभर में लगातार सत्यापन और जांच अभियान चलाया जा रहा है।

     97 प्रकरणों में करीब 3600 क्विंटल धान और 7 वाहन जब्त

    वहीं पिछले दो दिनों के भीतर 17 राइस मिलों का सत्यापन किया जा चुका है। इसके साथ ही धान के अवैध भंडारण और परिवहन पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। उड़नदस्ता टीम द्वारा अब तक 97 प्रकरणों में करीब 3600 क्विंटल धान और 7 वाहनों को जब्त किया जा चुका है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले मिलरों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

     

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    आंदोलन से एक दिन पहले JDA का बड़ा फैसला, स्वास्थ्य मंत्री से सकारात्मक वार्ता के बाद 7 दिन के लिए टली अनिश्चितकालीन हड़ताल

    CM हेल्पलाइन की शिकायत पर एक्शन, कोलबिर्रा में अवैध रेत परिवहन करते 5 ट्रैक्टर जब्त

    ओडिशा दौरे पर CM साय की मुख्यमंत्री मोहन माझी से मुलाकात, विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर चर्चा

    गणेशोत्सव को लेकर रायपुर में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, 19 मार्गों पर मध्यम-भारी मालवाहक वाहनों की एंट्री पर रोक, जानें पूरी डिटेल

    जहां पानी के लिए लगती थी लंबी कतार, अब घर-घर पहुंचा नल कनेक्शन

    नकली गुटखा कारोबार पर GST का शिकंजा, कुम्हारी फैक्ट्री से 30 बोरा माल बरामद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.