Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 19, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सड़कों व पुलों की स्थिति की ली जानकारी, सभी मुख्य अभियंताओं और कार्यपालन अभियंताओं की ली बैठक

    September 19, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर में दो दिवसीय ‘अग्र महाकुंभ-2026’ का किया शुभारंभ

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सड़कों व पुलों की स्थिति की ली जानकारी, सभी मुख्य अभियंताओं और कार्यपालन अभियंताओं की ली बैठक
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर में दो दिवसीय ‘अग्र महाकुंभ-2026’ का किया शुभारंभ
    • PM सूर्य घर योजना से नेतराम की बदली जिंदगी, 2300 का बिजली बिल घटकर 300 रुपए हुआ
    • झीरम घाटी केस में NIA कोर्ट के फैसले से कांग्रेस असंतुष्ट, पीसीसी चीफ दीपक बैज बोले-
    • झीरम मामले में डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, भूपेश बघेल बोले- ‘हमने अपने बड़े नेताओं को खोया है’
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चौथे बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव-2026 का किया शुभारंभ
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन : ‘चिरायु योजना’ ने भाव्यांश को दिया नया जीवन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 19
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रायपुर पुलिस ने किया एक्टिवा चोर गिरोह का भांडाफोड़, 21 गिरफ्तार, 36 स्कूटी जब्त  

    रायपुर पुलिस ने किया एक्टिवा चोर गिरोह का भांडाफोड़, 21 गिरफ्तार, 36 स्कूटी जब्त  

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 16, 2026 अपराध No Comments2 Mins Read

    रायपुर। रायपुर शहर और आसपास के थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक्टिवा चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की विशेष टीम ने मास्टर चाबी से एक्टिवा चोरी करने वाले मुख्य आरोपी सहित चोरी के वाहन खपाने और खरीदने वाले कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 36 नग चोरी की एक्टिवा स्कूटी बरामद की गई हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 19 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दोपहिया वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर सूचना और नियमित पेट्रोलिंग के आधार पर जांच शुरू की। इसी दौरान रवि भवन पार्किंग और आसपास के क्षेत्रों में लगातार एक सप्ताह तक कैंप कर टीम ने एक संदिग्ध को चिन्हांकित किया।

    जांच में बोरियाकला मुजगहन निवासी रोशन रात्रे को पकड़ा गया, जो मास्टर चाबी का उपयोग कर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से करीब तीन दर्जन एक्टिवा वाहन चोरी करता था। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि चोरी की स्कूटियों को खपाने के लिए वह कमल जांगड़े, गितेश कुमार पाटले और मुस्कान रात्रे को देता था। ये तीनों आरोपी चोरी की गाड़ियों को स्वयं उपयोग करने के साथ-साथ गांव के रिश्तेदारों और परिचितों को बेच देते थे।

    इसके बाद पुलिस टीम ने चोरी की वाहन खरीदने वाले 17 अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों की निशानदेही पर कुल 36 एक्टिवा वाहन बरामद किए गए। बरामद वाहनों में से 24 एक्टिवा स्कूटियों के संबंध में थाना सिविल लाइन, डीडी नगर और गोलबाजार में पहले से अपराध दर्ज पाए गए हैं।

    पुलिस ने बताया कि वर्ष 2026 में महज 15 दिनों के भीतर एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट द्वारा कुल 44 चोरी की दोपहिया वाहन जब्त किए जा चुके हैं। सभी 21 आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है और आगे की जांच जारी है।

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सड़कों व पुलों की स्थिति की ली जानकारी, सभी मुख्य अभियंताओं और कार्यपालन अभियंताओं की ली बैठक

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर में दो दिवसीय ‘अग्र महाकुंभ-2026’ का किया शुभारंभ

    PM सूर्य घर योजना से नेतराम की बदली जिंदगी, 2300 का बिजली बिल घटकर 300 रुपए हुआ

    झीरम घाटी केस में NIA कोर्ट के फैसले से कांग्रेस असंतुष्ट, पीसीसी चीफ दीपक बैज बोले-

    झीरम मामले में डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, भूपेश बघेल बोले- ‘हमने अपने बड़े नेताओं को खोया है’

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.