कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के गुढ़ा हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में तंत्र-मंत्र का मामला सामने आया है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्कूल परिसर में एक पेड़ के नीचे एक बच्चे की फोटो रखकर तांत्रिक क्रिया की गई है। बताया जा रहा कि इस बच्चे की मौत 20 साल पहले हो चुकी है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
बताया जा रहा है कि स्कूल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने जब पेड़ के नीचे बच्चे की फोटो और तंत्र-मंत्र से जुड़ी सामग्री देखी तो इसकी सूचना तुरंत ग्रामीणों और पुलिस को दी गई। फोटो में दिख रहे बच्चे की मौत 20 साल पहले हो चुकी है। परिजनों ने बच्चे की याद में मंदिर बनाकर मृत बच्चे का फोटो लगाया था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्चे की फोटो को मंदिर से उतारकर स्कूल परिसर में तंत्र-मंत्र कर रहे थे। यह बच्चा पाठक परिवार का है।




