कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी हो गयी है। इस बार समारोह खास होने जा रहा है। पहली बार हॉर्स राइडिंग स्टंट का आयोजन किया जाएगा, जो समारोह का मुख्य आकर्षण रहेगा।
समारोह में भव्य परेड, मार्च पास्ट, हर्ष फायर, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। जिनका रिहर्सल आज किया गया।




