बीजापुर। छत्तीसगढ़- तेलंगाना की सीमा के कर्रेगुट्टा में गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले नक्सल विरोधी अभियान पर निकले जवान जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED बम के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी जवान नक्सलियों के इलाके में सर्च अभियान पर थे। कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED विस्फोट की चपेट में आकर CRPF कोबरा का एक और DRG के 10 कुल 11 जवान घायल हो गए
सभी जवान को बेहतर इलाज के लिए रायपुर एयर लिफ्ट किया गया है।




