Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    रायपुर ग्रामीण पुलिस का सत्यापन अभियान: 600 किरायेदारों के दस्तावेजों की जांच, 6 संदिग्धों से पूछताछ

    August 3, 2026

    छत्तीसगढ़ में 1.45 लाख से ज्यादा मामलों की क्लोजर रिपोर्ट लंबित, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

    August 3, 2026

    सीएम डॉ. मोहन यादव का फैसला: भवन अधिभोग उल्लंघन मामलों की जांच करेगी समिति, तब तक कार्रवाई पर रोक

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायपुर ग्रामीण पुलिस का सत्यापन अभियान: 600 किरायेदारों के दस्तावेजों की जांच, 6 संदिग्धों से पूछताछ
    • छत्तीसगढ़ में 1.45 लाख से ज्यादा मामलों की क्लोजर रिपोर्ट लंबित, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
    • सीएम डॉ. मोहन यादव का फैसला: भवन अधिभोग उल्लंघन मामलों की जांच करेगी समिति, तब तक कार्रवाई पर रोक
    • 2024 बैच के IFS प्रशिक्षु अधिकारियों की फील्ड ट्रेनिंग, वन विभाग ने जारी किए पदस्थापना आदेश
    • हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: शोकसभा के कारण न्यायिक कार्य पूरे दिन स्थगित करना उचित नहीं
    • रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की शिकायत पर लोकसभा सचिवालय सक्रिय, स्वास्थ्य सचिव विवाद की मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट
    • Asian Legends League: इंडियन रॉयल्स ने पाकिस्तान पैंथर्स को 2 विकेट से दी मात
    • जुलाई में कम हुई बिजली खपत, स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रांतियों की पुष्टि नहीं: आधिकारिक विश्लेषण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, August 3
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कमिश्नरेट का शहर, और थाने के सामने ‘लव स्टोरी’ का दंगल

    कमिश्नरेट का शहर, और थाने के सामने ‘लव स्टोरी’ का दंगल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareFebruary 14, 2026Updated:February 14, 2026 अपराध No Comments2 Mins Read

    रायपुर। शहर में हाल ही में पुलिस कमिश्नरेट लागू हुआ है। मंशा साफ थी—कानून-व्यवस्था और ज्यादा चुस्त, जवाबदेही और सख्त। लेकिन मालवीय रोड पर जो हुआ, उसने सिस्टम को हल्की सी चुटकी जरूर काट ली।

    कोतवाली इलाके में, थाने से महज कुछ मीटर की दूरी पर, स्कूली छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। वजह? किसी छात्र की गर्लफ्रेंड को छेड़ने का आरोप। यानी कमिश्नरेट मॉडल के बीच ‘दिल का मामला’ सड़क पर उतर आया।

    देखते ही देखते बहस ने मारपीट का रूप ले लिया। बीच सड़क पर हाथापाई, पथराव और शोर-शराबा। आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने रहे, और कुछ ने अपना कर्तव्य निभाया—मोबाइल निकाला, वीडियो बनाया, सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। कुछ ही देर में “कानून के साये में” चल रहा यह दंगल वायरल हो गया।

    वीडियो में साफ दिख रहा है कि छात्र एक-दूसरे पर टूट पड़े हैं। यह सब उस इलाके में हुआ जहां पुलिस की मौजूदगी पर सवाल उठाना आम तौर पर मुश्किल माना जाता है। लेकिन यहां तो घटना थाने के सामने ही हो गई—मानो युवाओं ने सोचा हो कि कानून को लाइव डेमो दे दिया जाए।

    सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों के छात्रों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला व्यक्तिगत विवाद का बताया जा रहा है।

    अब सवाल यह नहीं कि कमिश्नरेट मॉडल काम करेगा या नहीं। सवाल यह है कि क्या स्कूल के बच्चे भी “छेड़छाड़ के आरोप” को सड़क पर सुलझाने लगे हैं?

    शहर में कानून का ढांचा बदल गया है, लेकिन कुछ दिमाग अब भी पुराने ढर्रे पर चल रहे हैं। कमिश्नरेट लागू हो चुका है—अब शायद समझदारी भी लागू करने की जरूरत है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायपुर ग्रामीण पुलिस का सत्यापन अभियान: 600 किरायेदारों के दस्तावेजों की जांच, 6 संदिग्धों से पूछताछ

    स्ट्रेंथिंग डिजिटल जस्टिस राज्य स्तरीय कार्यशाला में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, कहा—

    राज्यपाल और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ

    भाजपा का सहयोग केंद्र सोमवार से शुरू, पांच दिन सुनेंगे मंत्री जनता की समस्याएं

    सीजी टेंट एंड डेकोर एक्सपो-2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, जीवन में कभी निराश न हों: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.