Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    जनप्रतिनिधियों के लंबित मामलों पर हाईकोर्ट सख्त, ट्रायल कोर्ट से मांगी ताजा रिपोर्ट

    August 1, 2026

    अटल प्रतिमा घोटाले में कार्रवाई: कटघोरा के उप अभियंता चंद्र प्रकाश जायसवाल निलंबित

    July 31, 2026

    5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का किया आग्रह

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जनप्रतिनिधियों के लंबित मामलों पर हाईकोर्ट सख्त, ट्रायल कोर्ट से मांगी ताजा रिपोर्ट
    • अटल प्रतिमा घोटाले में कार्रवाई: कटघोरा के उप अभियंता चंद्र प्रकाश जायसवाल निलंबित
    • 5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का किया आग्रह
    • CGPSC भर्ती घोटाला: पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए
    • बस्तर पंडुम को लेकर कांग्रेस का वार, 6 करोड़ से ज्यादा खर्च पर उठाए सवाल
    • छत्तीसगढ़ में साइंस सिटी और एआई गैलरी परियोजना को मिलेगी रफ्तार, प्रमुख सचिव ने की समीक्षा
    • बस्तर के दूरस्थ गांवों में बिजली पहुंचाने की बड़ी पहल, सीएम साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम से की मुलाकात
    • केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान से मिले सीएम साय, बस्तर के दुर्गम गांवों के लिए सड़क योजना में छूट की मांग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, August 1
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » महिला आरक्षक की शिकायत पर बीजापुर के डिप्टी कलेक्टर निलंबित

    महिला आरक्षक की शिकायत पर बीजापुर के डिप्टी कलेक्टर निलंबित

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareFebruary 19, 2026 अपराध No Comments2 Mins Read

    बालोद। महिला आरक्षक द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद बीजापुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके को निलंबित कर दिया गया है। यह मामला कुछ माह पहले बालोद जिले के डौंडी थाना में दर्ज किया गया था। शिकायत में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, जबरन गर्भपात कराने और आर्थिक शोषण के आरोप लगाए गए हैं।

    पुलिस के अनुसार, महिला आरक्षक ने लिखित शिकायत में बताया कि वर्ष 2017 में डौंडी स्थित आईटीआई में पढ़ाई के दौरान उसकी दिलीप उइके से पहचान हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। आरोप है कि शादी का आश्वासन देकर शारीरिक संबंध बनाए गए। पहली बार गर्भवती होने पर पढ़ाई और नौकरी का हवाला देकर गर्भपात कराया गया।

    महिला ने यह भी बताया कि पुलिस विभाग में नौकरी लगने के बाद उसने आरोपी की पढ़ाई और कोचिंग के लिए नियमित रूप से आर्थिक सहायता दी। वर्ष 2020 में पीएससी परीक्षा में सफल होने के बाद आरोपी की डिप्टी कलेक्टर के रूप में नियुक्ति हुई और बीजापुर में पदस्थापना हुई। इसके बाद भी शादी का आश्वासन दिया जाता रहा।

    शिकायत में वर्ष 2025 के दौरान तीन बार गर्भवती होने और जबरन दवा देकर गर्भपात कराने का आरोप लगाया गया है। साथ ही बैंक से ऋण लेकर कुल 3 लाख 30 हजार रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर करने की बात कही गई है। वाहन खरीद-फरोख्त से जुड़े लेनदेन का भी उल्लेख शिकायत में किया गया है।

    महिला आरक्षक ने छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव को 12 बिंदुओं में अलग से शिकायत प्रस्तुत की है। इसमें आरोप लगाया गया है कि जिला प्रशासन स्तर पर आरोपी को संरक्षण दिया गया और नियमों के विपरीत अवकाश स्वीकृत किए गए। शिकायत के साथ दस्तावेज भी संलग्न किए गए हैं।

    डौंडी थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले की जांच जारी है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी कलेक्टर को निलंबित कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कार का शीशा तोड़कर ₹4.90 लाख लेकर फरार हुए चोर, पुलिस जांच में जुटी

    डोंगरगढ़ में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से युवक की हत्या

    शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    शेयर मार्केट में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 2 करोड़ से अधिक की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार

    जगदलपुर जेल से फरार कैदी बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार महीने बाद हुई गिरफ्तारी

    अपहरण, लूट और हत्या मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद, 10-10 हजार का जुर्माना

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.