Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    भाजपा ने की जिला और संभाग प्रभारियों की नियुक्ति, 36 जिलों और 5 संभागों में इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी…

    September 17, 2026

    वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI-T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित

    September 16, 2026

    ‘आशीर्वाद का दीया’ पर सियासत तेज, 36 लाख दीयों के आयोजन पर भूपेश बघेल ने पूछा- खर्च किस मद से होगा?

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भाजपा ने की जिला और संभाग प्रभारियों की नियुक्ति, 36 जिलों और 5 संभागों में इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी…
    • वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI-T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित
    • ‘आशीर्वाद का दीया’ पर सियासत तेज, 36 लाख दीयों के आयोजन पर भूपेश बघेल ने पूछा- खर्च किस मद से होगा?
    • PM आवास विवाद में मंत्री रामविचार नेताम की एंट्री, कांग्रेस पर साधा निशाना- ‘गरीबों के साथ किया अन्याय’
    • टैक्स इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप, भाजपा ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना
    • झीरम कांड के सभी आरोपियों को NIA कोर्ट ने सुनाई मृत्युदंड की सजा
    • सरकारी नौकरी के लिए उम्र सीमा में बड़ा बदलाव, अब 45 वर्ष तक आवेदन की अनुमति, आदेश जारी
    • डॉक्टर बनना मंजिल नहीं, समाज की सेवा करना असली लक्ष्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, September 17
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी

    डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 16, 2026 अपराध No Comments2 Mins Read

    कवर्धा। दो महीने से उलझी डांस टीचर की हत्या की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई। लंबी जांच, हजारों मोबाइल नंबरों के विश्लेषण और सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस का दावा है कि इसी नाबालिग ने डांस टीचर सत्यम दास मानिकपुरी (27) की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या की थी।

    पुलिस के मुताबिक आरोपी की तलाश में टीम ने बड़ी तफ्तीश चलाई। जांच के दौरान करीब 5 हजार से अधिक मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया गया और 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। लगातार सुराग जोड़ते-जोड़ते आखिरकार पुलिस आरोपी तक पहुंचने में कामयाब हो गई।

    प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि नाबालिग और मृतक के बीच परिचय था। पुलिस के अनुसार, मृतक नाबालिग पर समलैंगिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था, जिससे वह काफी परेशान था। इसी तनाव के चलते नाबालिग ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे डांस टीचर की मौके पर ही मौत हो गई।

    पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू, स्कूटी, खून से सने कपड़े और नदी में फेंका गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

    दरअसल, यह मामला 18 जनवरी 2026 को सामने आया था, जब शहर से लगे लालपुर नर्सरी के पास सड़क किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव मिला था। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक के शरीर पर कई गहरे घाव मिले थे, जिससे साफ हो गया था कि युवक की बेरहमी से हत्या की गई है।

    करीब दो महीने तक चली जांच के बाद अब पुलिस ने इस जघन्य हत्या का पर्दाफाश करने का दावा किया है। हालांकि, पूरे मामले की विस्तृत जानकारी पुलिस जल्द ही आधिकारिक तौर पर साझा कर सकती है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोवा से किडनैपिंग, कुम्हारी टोल पर लूट और भिलाई में पिटाई; पुलिस जांच में जुटी

    गुढ़ियारी थाने में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ने किया हंगामा, शासकीय कार्य में बाधा पर केस दर्ज

    ऑनलाइन सट्टे पर जांजगीर पुलिस का बड़ा प्रहार, मास्टर एडमिन समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

    सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों पर शिकंजा, 5 लाख की धोखाधड़ी में आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब डंप का खुलासा: 89.46 बल्क लीटर शराब और भारी मात्रा में पैकिंग सामग्री जब्त

    बिलासपुर में नशे के कारोबार पर बड़ा वार, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार; 20 लाख की नशीली दवाएं जब्त

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.