रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने इस बार धमाकेदार अंदाज़ में दस्तक दी है। 22 जून को दंतेवाड़ा के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करने वाला मानसून महज़ 24 घंटों के भीतर करीब 75 प्रतिशत हिस्से तक पहुंच गया। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई और पूरे प्रदेश का मौसम सुहावना हो गया।
मौसम विभाग के अनुसार कोरिया, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और कबीरधाम के कुछ हिस्सों में भी जल्द मानसून पहुंचने की संभावना है। अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम के बिगड़े रहने और लगातार बारिश होने के आसार जताए गए हैं।
40 डिग्री से नीचे आया पारा
बारिश के असर से प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जबकि सबसे कम तापमान राजनांदगांव में 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इन इलाकों में हुई सबसे ज्यादा बारिश
बीते 24 घंटों में कई जिलों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। डौंडी और नांगर में सर्वाधिक 5-5 सेंटीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा मैनपुर और धमतरी में 4-4 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।
3-3 सेंटीमीटर बारिश वाले प्रमुख क्षेत्र: सरसीवा, कांकेर, कुकरेल, दरभा, नगरी, धानोरा, भटगांव, मगरलोड, जगदलपुर, राजनांदगांव, बड़े राजपुर और तोकापाल।
2-2 सेंटीमीटर बारिश: बस्तर, बिलाईगढ़, अमलीपदर, बेलरगांव, माकड़ी, गुरूर, पाटन, चारामा, गरियाबंद, छुरा, सरौना, कुरूद, भानुप्रतापपुर, फरसगांव और भाखरा।
1-1 सेंटीमीटर बारिश: रामानुजनगर, भोपालपट्टनम, डोंगरगढ़, कुटरू, अंबागढ़ चौकी, गिधौरी तुंदरा, कोटा, अहिवारा, रायपुर शहर, धरमजयगढ़, भिलाई, केशकाल, गुंडरदेही, बोराई, अर्जुन्दा और बसना।
5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद, इन क्षेत्रों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में यलो अलर्ट
40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा, गरज-चमक और बारिश की चेतावनी
सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर।
मौसम विभाग की सलाह
मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है। किसानों को भी खेतों में काम करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।




