Raipur Fire News: रायपुर के मालवीय रोड स्थित पुरानी नगर निगम बिल्डिंग में अचानक आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। यह घटना गोलबाजार थाना क्षेत्र में हुई, जिससे बाजार में मौजूद दुकानदार और स्थानीय लोग काफी परेशान हो गए।
Read Also- झीलमिली पुलिस की कार्रवाई, 430 नग नशीली इंजेक्शन जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार
Raipur Fire News: आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि ज़मीन पर फेंके गए कचरे में आग लगी हो, जो तेज हवा और गर्मी के कारण फैल गई। आग लगते ही फायर ब्रिगेड की टीम को सूचित किया गया, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
Read Also- Holika Dahan & Holi 2025 Date: 13-14 मार्च कब है होली? जानिए होलिका दहन की सही तारीख और शुभ मुहूर्त
Raipur Fire News: बिल्डिंग के चारों ओर दुकाने होने के कारण आग के और फैलने की आशंका थी, लेकिन दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ा नुकसान टल गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।




