Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    धनपुर में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस ने दूसरी कक्षा की छात्रा को कुचला, चालक गिरफ्तार

    September 12, 2026

    एनएमसी की बड़ी मंजूरी : सिम्स के 19 पीजी कोर्स में 91 सीटों पर प्रवेश की मिली अनुमति

    September 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में बदलेगा भूमि उपयोग का नियम, अब Negative List से तय होंगी प्रतिबंधित गतिविधियां

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धनपुर में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस ने दूसरी कक्षा की छात्रा को कुचला, चालक गिरफ्तार
    • एनएमसी की बड़ी मंजूरी : सिम्स के 19 पीजी कोर्स में 91 सीटों पर प्रवेश की मिली अनुमति
    • छत्तीसगढ़ में बदलेगा भूमि उपयोग का नियम, अब Negative List से तय होंगी प्रतिबंधित गतिविधियां
    • भूपेश बघेल की बहस की चुनौती पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का तंज- ‘जिन्होंने गरीबों को आवास से वंचित किया, वे क्या बहस करेंगे’
    • निर्माण गुणवत्ता से समझौता नहीं: डिजाइन में खामियां मिलने पर वास्तुविद फर्म के 4 अनुबंध होंगे समाप्त
    • UCC मसौदे को लेकर सामाजिक संगठनों से संवाद, समिति ने कहा- सभी सुझावों का होगा गहन विश्लेषण
    • बिलासपुर-प्रयागराज-दिल्ली फ्लाइट में बड़ा हादसा टला, मेरठ के पास इंजन फेल होने से मचा हड़कंप
    • बिलासपुर में नशे के कारोबार पर बड़ा वार, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार; 20 लाख की नशीली दवाएं जब्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 12
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, दो बच्चे गंभीर घायल; इलाज में लापरवाही के आरोप पर जिला अस्पताल का घेराव

    सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, दो बच्चे गंभीर घायल; इलाज में लापरवाही के आरोप पर जिला अस्पताल का घेराव

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 15, 2025 Uncategorized No Comments2 Mins Read

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। खुज्जी डेम के पास हुए हादसे में शिक्षक जयराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने बुधवार सुबह से जिला अस्पताल का घेराव कर दिया।

    ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के बाद जिला अस्पताल में समय पर इलाज नहीं मिला और मौके पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था, जिससे घायल शिक्षक को समुचित उपचार नहीं मिल सका और उनकी मौत हो गई। इसके साथ ही जिस XUV 300 वाहन से दुर्घटना हुई, उसके चालक के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं होने को लेकर भी नाराजगी जताई गई।

    मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक जयराम अपने दो बच्चों के साथ मीना बाजार, गौरेला से घर लौट रहे थे। इसी दौरान खुज्जी डेम के पास रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार XUV 300 कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि जयराम के पैर कटकर अलग हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें वाहन से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने वाहन चालक की लापरवाही का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया।

    पुलिस अधिकारियों के मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश देने के बाद प्रदर्शन समाप्त कराया गया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिसकर्मियों पर लगाए गए आरोपों की भी जांच कर आवश्यक कदम उठाने की बात कही गई।

    एसडीओपी गौरेला श्याम सिदार ने बताया कि पेंड्रा थाना क्षेत्र में पदमा और झाबर के बीच स्थित डैम के नीचे सड़क दुर्घटना हुई है, जिसमें एक शिक्षक की मौत हुई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन पेंड्रा का बताया जा रहा है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि वाहन चालक के खिलाफ विधिसम्मत और सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस पर लगे आरोपों की भी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और CM साय ने सक्ती जिले को दी 122 करोड़ की सौगात

    भूपेश बघेल के निवास में धूमधाम से मनाया गया तीजा पोरा तिहार, लोक गीतों पर जमकर थिरकीं कांग्रेस महिला विधायक

    Сравнение 20 лучших брокеров Форекс Список и отзывы 2024 г

    Экономический календарь: все события TradingView

    telegram adult chat Join 60+ Best Adult Groups Now ✓➔

    छत्तीसगढ़ जीएसटी ने की बड़ी कार्रवाई, गुटखा व्यापारी पर 317 करोड़ का लगाया जुर्माना

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.