Khabarwaad Bilaspur: जिले में हुए दर्दनाक हादसे में एक नाबालिग की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि युवक रॉन्ग साइड से बस को ओवर टेक कर रहा । जिससे उसका बैलेंस बिगड़ता हैं और वह बस के पहियों के नीचे आ जाता हैं। इस हादसे में युवक की मौके पर मौत हो जाती हैं। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
![]()
Read Also: नीरव मोदी को लंदन कोर्ट से झटका, 5वीं बार जमानत याचिका खारिज
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत करबला निवासी 13 वर्षीय रिजवान हसन स्कूटी से गांधी चौक की तरफ जा रहा था. वह तेज रफ्तार में सामने चल रही बस को रॉग साइड से ओवरटेक करने के लिए आगे बढ़ा और सामने सड़क किनारे चल रही एक महिला को अचानक देखकर उसने ब्रेक लगा दिया. जिससे उसका बैलेंस बिगड़ गया और नाबालिग सीधे बस के पिछले पहिये के नीचे आ गया.
Read also: नवविवाहिता की मौत, परिजनों ने मारपीट के बाद हत्या का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी
इस दुर्घटना में नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है.




