Road Accident in Kanker: कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर के अंतागढ़ मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे हादसा हुआ। इस हादसे में तीन युवकों और दो युवतियों की जान चली गई है। सभी मृतक कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं।
Read Also- घर में घुसकर सहायक प्राचार्य की हत्या, खून से सना मिला बिस्तर, इलाके में फैली सनसनी
Road Accident in Kanker: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस इस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।




