Kanker Accident News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक पिता और पुत्री को टक्कर मार दी। हादसे में बेटी की मौत हो गई। वहीं पिता को गंभीर चोटें आई हैं। ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना पखांजूर थाना क्षेत्र के माटोली चौक की है।
Read Also- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बवाल: अजीत कुकरेजा की पार्टी में वापसी से पूर्व विधायक जुनेजा नाराज, कहा- पैसा खुदा तो नहीं पर खुदा की कसम…
Kanker Accident News: मिली जानकारी के अनुसार, पिता-पुत्री बाइक में सवार होकर जा रहे थे। इसी बीच पखांजूर से भानुप्रतापपुर धान लेकर जा रही ट्रक ने बाइक को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। जिससे बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना से मृतक के घर में मातम छा गया है।
Read Also- CSPTCL इंजीनियर साइबर ठगी का शिकार: अकाउंट से अचानक पार हुए 5 लाख रुपए, दर्ज हुआ मामला
Kanker Accident News: पखांजूर थाना के टीआई ने बताया कि धान से भरा ट्रक पखांजूर से भानुप्रतापपुर जा रहा था। ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। बाइक में पिता और उनकी बेटी जा रहे थे। घटना में युवती की मौत हुई है। शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।




