Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    वन विभाग की सफलता बजट खर्च से नहीं, धरातल पर दिखने वाले परिणामों से मापी जाएगी: मंत्री केदार कश्यप

    September 8, 2026

    कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल डेका ने दिलाई शपथ

    September 7, 2026

    UCC समिति की बैठक में कुलपतियों ने रखी राय, शोध-आधारित मसौदा तैयार करने पर जोर

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वन विभाग की सफलता बजट खर्च से नहीं, धरातल पर दिखने वाले परिणामों से मापी जाएगी: मंत्री केदार कश्यप
    • कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल डेका ने दिलाई शपथ
    • UCC समिति की बैठक में कुलपतियों ने रखी राय, शोध-आधारित मसौदा तैयार करने पर जोर
    • भाजपा के संगठन पर भूपेश बघेल के सवालों का सीएम साय ने दिया करारा जवाब
    • ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हुआ पेट्रोल पंप कर्मचारी, पानी की टंकी में मिली लाश
    • वन विभाग में 18 रेंजरों को मिला प्रमोशन, बनाए गए ACF, देखें सूची…
    • खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
    • नए कानूनों के अमल में और सुधार की तैयारी, गृह मंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच घर लौटा युवक, भूत समझकर भागे परिजन

    अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच घर लौटा युवक, भूत समझकर भागे परिजन

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 10, 2025 बिलासपुर संभाग No Comments2 Mins Read
    अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच घर लौटा युवक, भूत समझकर भागे परिजन

    कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक परिवार अपने लापता बेटे का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहा था, लेकिन अचानक बेटा जिंदा घर लौट आया। युवक को देखकर लोग पहले “भूत-भूत” चिल्लाते हुए इधर-उधर भाग गए। बाद में जब सच सामने आया, तो सभी ने राहत की सांस ली।

    क्या है मामला?
    कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के गेवरा बस्ती निवासी हरिओम वैष्णव (27) 5 सितंबर को अपनी ससुराल दर्री गया था। वहां से घर लौटते समय वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश की और दर्री थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

    इसी बीच सोमवार को डंगनिया नदी से एक अज्ञात शव बरामद हुआ। शव काफी खराब हालत में था, लेकिन परिजनों ने कपड़ों, कद-काठी और हाथ पर बने ‘आर’ अक्षर वाले टैटू के आधार पर शव को हरिओम का मान लिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिवार को सौंप दिया।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती: डीजे शोर से किशोर की मौत पर सरकार से जवाब तलब, नए कानून को जल्द लागू करने के निर्देश

    मातम से खुशी में बदला माहौल
    परिजनों ने शव को घर लाकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली थी। महिलाएं और बच्चे शव को देख फूट-फूटकर रो रहे थे। इसी दौरान मंगलवार सुबह अचानक हरिओम घर लौट आया। उसे जिंदा देखकर परिजन और ग्रामीण घबरा गए और “भूत-भूत” चिल्लाकर भागने लगे। बाद में जब सबको यकीन हुआ कि वह वास्तव में जिंदा है, तब जाकर हड़कंप शांत हुआ।

    युवक ने बताई अपनी सच्चाई
    हरिओम ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण वह बिना बताए दूसरे शहर चला गया था। इस दौरान उसका परिवार उसे मृत मान बैठा।

    पुलिस कर रही जांच
    दर्री सीएसपी विमल कुमार पाठक ने बताया कि नदी से बरामद शव को पहले हरिओम का समझा गया था, लेकिन उसके लौटने के बाद स्पष्ट हो गया कि शव किसी अन्य व्यक्ति का है। अब पुलिस वास्तविक मृतक की पहचान में जुटी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    korba news korba news cg korba news hindi korba news in hindi korba news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हुआ पेट्रोल पंप कर्मचारी, पानी की टंकी में मिली लाश

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां

    खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस

    रायगढ़ में वन विभाग-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खैर-तेंदू तस्करी सिंडिकेट के 3 सदस्य गिरफ्तार

    जन्माष्टमी की तैयारी में हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक बुरी तरह झुलसा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.