रायपुर। गंज पुलिस ने एक युवक को 80 लाख रुपए कीमत की कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार हर्ष नरेश पांडे (22) के पास चूना भट्टी शराब दुकान के पास 16.56 ग्राम कोकीन जब्त की गई। कोकीन झिल्ली में रखी हुई थी और युवक इसे बेचने के लिए ग्राहक के आने का इंतजार कर रहा था।
पुलिस ने बताया कि मामले में नारकोटिक्स एक्ट की धारा 22 के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को आज एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया जाएगा।




