Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, April 25
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » अभिषेक शर्मा ने तोड़ा कोहली और रिजवान का रिकॉर्ड: टीम इंडिया बनी सुपर ओवर की चैंपियन

    अभिषेक शर्मा ने तोड़ा कोहली और रिजवान का रिकॉर्ड: टीम इंडिया बनी सुपर ओवर की चैंपियन

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 27, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    अभिषेक शर्मा ने तोड़ा कोहली और रिजवान का रिकॉर्ड: टीम इंडिया बनी सुपर ओवर की चैंपियन

    स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 में लगातार जीत का सिलसिला जारी रखते हुए शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ सुपर ओवर में जीत हासिल की। दुबई स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 202 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने भी 202 रन बनाकर मैच बराबरी पर समाप्त किया।

    सुपर ओवर में श्रीलंका ने भारत को 3 रन का लक्ष्य दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर तीन रन बनाकर भारत को जीत दिलाई। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने लगातार 6 सुपर ओवर में जीत का रिकॉर्ड कायम किया और टी-20 इतिहास में यह एकमात्र टीम बन गई है, जिसने अब तक कोई भी टाईब्रेक मैच नहीं हारा।

    Read Also-  ICC ने सूर्यकुमार यादव को दी चेतावनी: राजनीतिक बयानबाजी से दूर रहने की हिदायत, रऊफ-साहिबजादा पर सुनवाई आज

    अभिषेक शर्मा ने तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड
    भारत के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए टी-20 एशिया कप के एक ही संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने का नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने 6 पारियों में कुल 309 रन बनाए, इससे पहले 2022 में मोहम्मद रिजवान ने 6 पारियों में 281 रन बनाए थे। इस साल विराट कोहली ने 5 पारियों में 276 रन बनाए थे।

    अभिषेक शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 61 रन बनाकर यह रिकॉर्ड बनाया और यह उनकी छठी बार है जब उन्होंने 25 या उससे कम गेंदों में फिफ्टी बनाई। इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा और मोहम्मद रिजवान के नाम दर्ज T20 में लगातार 30 या उससे अधिक रन बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी भी की। इसके अलावा, उन्होंने पहली बार लगातार तीन पारियों में 50 या उससे अधिक रन बनाने का कारनामा भी हासिल किया।

    Read Also-  वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल को सौंपी गई कप्तानी

    टीम और व्यक्तिगत रिकॉर्ड्स

    • भारत ने टी-20 एशिया कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। टीम ने 5 विकेट पर 202 रन बनाए।
    • अभिषेक शर्मा टी-20 एशिया कप में 300 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बने।
    • निसांका और परेरा ने टी-20 एशिया कप में अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी (127 रन) की।
    • कुलदीप यादव ने एक टी-20 एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट (13) लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    05 records broke by abhishek sharma abhishek sharma asia cup 2025 record abhishek sharma breaks virat kohli’s record abhishek sharma record abhishek sharma records abhishek sharma sixes record
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    छत्तीसगढ़ के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक, सीएम साय ने दी बधाई

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    T20 World Cup 2026: ICC ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से किया बाहर, इस टीम को किया गया शामिल

    Ind vs Nz T20 in Raipur: दोनों टीमों के खिलाड़ी रायपुर पहुंचे, एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए हुए रवाना

    रायपुर में भारत VS न्यूजीलैंड T20 23 जनवरी को, आज शाम से ऑनलाइन मिलेगी मैच की टिकिट, जाने क्या है रेट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.