Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा

    July 31, 2026

    पेंशनरों को बड़ी राहत: हाईकोर्ट ने 32 महीने का रुका एरियर जारी करने का दिया निर्देश

    July 31, 2026

    जाने कैसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल…

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा
    • पेंशनरों को बड़ी राहत: हाईकोर्ट ने 32 महीने का रुका एरियर जारी करने का दिया निर्देश
    • जाने कैसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल…
    • जनहित के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की अधिकारियों को चेतावनी
    • मत्स्य अधिकारी भर्ती पर हाईकोर्ट की सख्ती, चयन प्रक्रिया और परिणाम निरस्त
    • हाईकोर्ट ने रद्द किया 2017 की एसएएस विभागीय परीक्षा का परिणाम, नए सिरे से होगी परीक्षा
    • 8 सितंबर तक कराएं पंजीयन, 12 सितंबर की लोक अदालत में होगा ई-चालान का निपटारा
    • दुर्ग जिला अस्पताल में 4.85 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सर्जिकल विंग, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 31
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » आचार संहिता लगते ही एक्शन मोड में प्रशासन: हटाए गए राजनीतिक दलों के बैनर-पोस्टर…

    आचार संहिता लगते ही एक्शन मोड में प्रशासन: हटाए गए राजनीतिक दलों के बैनर-पोस्टर…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 21, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    Latest News in Bilaspur
    Latest News in Bilaspur

    Latest News in Bilaspur : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू होने के साथ ही जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। शहर के चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर लगे भाजपा-कांग्रेस नेताओं के बैनर-पोस्टर हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर निगम ने चार ट्रॉली राजनीतिक बैनर-पोस्टर जब्त किए हैं, और यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने आचार संहिता के अनुपालन के लिए अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सख्ती से निर्देश दिए कि वे आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करें। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नगरीय निकाय चुनाव 11 फरवरी को और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 17, 20 और 23 फरवरी को होंगे। नामांकन फार्म 22 जनवरी से और पंचायतों के लिए 27 जनवरी से भरे जाएंगे।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों से खपाया जा रहा नकली पनीर: खाद्य विभाग ने दो जगहों पर मारा छापा, 4600 किलो पनीर जब्त

    Latest News in Bilaspur : कलेक्टर ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों के लिए अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, और किसी भी शासकीय कर्मचारी को राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने नए काम की स्वीकृति और निविदा जारी करने पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

    नगर निगम प्रशासन ने बैनर-पोस्टर हटाने के साथ-साथ पेट्रोलिंग बढ़ाकर सघन जांच करने का निर्णय लिया है। एसपी रजनेश सिंह ने आचार संहिता के दौरान सभी शस्त्र लाइसेंसों को निरस्त करने की बात कही, और लाइसेंस धारकों को एक सप्ताह के भीतर अपने हथियार संबंधित थाने में जमा करने के निर्देश दिए हैं।

    Read Also-  सामूहिक दुष्कर्म के 5 आरोपियों को मिली मौत की सजा और आजीवन कारावास की सजा, स्पेशल कोर्ट ने सुनाई सजा

    Latest News in Bilaspur : लाउडस्पीकर और जुलूस निकालने के लिए प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य होगा, और बिना अनुमति किसी प्रकार की रैली या सभा करने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। आचार संहिता लागू होने के बाद विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन पर भी रोक लगा दी गई है, हालांकि जिन कार्यों का पहले से टेंडर हो चुका है, वे जारी रहेंगे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur crime news bilaspur news bilaspur news cg bilaspur news chhattisgarh bilaspur news live bilaspur news today latest news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    पेंशनरों को बड़ी राहत: हाईकोर्ट ने 32 महीने का रुका एरियर जारी करने का दिया निर्देश

    गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद

    अगले 3 घंटे रहें सतर्क! छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

    स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदेशभर में हल्ला बोल, मीटर रीडरों ने CSEB मुख्यालय का किया घेराव

    शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    ‘कवच’ ने पास किया बड़ा टेस्ट, ऑटोमैटिक ब्रेकिंग और SOS फीचर का सफल ट्रायल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.