Latest News in Raipur : रायपुर में बड़ी मात्रा में नकली पनीर जब्त किया गया है। शंका है कि बड़े-बड़े पार्टी, शादी समारोह, होटल-रेस्टोरेंट में नकली पनीर परोसा जा रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्य शहरों में दूसरे राज्य से पनीर खपाया जा रहा है। इसी क्रम में आज मंगलवार को रायपुर बस स्टैण्ड और रेलवे स्टेशन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने लगभग चार हजार 600 किलो पनीर जब्त किया। हालांकि अब टीम जांच में जुट गई है।
Read Also- सामूहिक दुष्कर्म के 5 आरोपियों को मिली मौत की सजा और आजीवन कारावास की सजा, स्पेशल कोर्ट ने सुनाई सजा
Latest News in Raipur : अधिकारियों के अनुसार, भारी मात्रा में पनीर किसने मंगवाई है, अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। बता दें कि पनीर जिसने मंगवाई थी, वह रिसीव करने आया नहीं था। अधिकारियों ने इंतजार किया। काफी समय बीत जाने के बाद पनीर को जब्त किया गया। वहीं जब्त पनीर की सेम्पल लेकर जांच की जा रही है। इस पूरे मामले को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम जांच में जुटी हुई है। कहां से किसने मंगवाया इन सब पहलुओं में टीम काम कर रही है।




