Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    समान नागरिक संहिता पर दुर्ग में हाईलेवल बैठक, पारंपरिक मान्यताओं से कानूनी सुधारों तक हुई चर्चा

    September 8, 2026

    13 जिला शिक्षा अधिकारी का हुआ तबादला, देखें पूरी सूची..

    September 8, 2026

    शराब के नशे में स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को 3 दिन की सजा और ₹15 हजार अर्थदंड

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • समान नागरिक संहिता पर दुर्ग में हाईलेवल बैठक, पारंपरिक मान्यताओं से कानूनी सुधारों तक हुई चर्चा
    • 13 जिला शिक्षा अधिकारी का हुआ तबादला, देखें पूरी सूची..
    • शराब के नशे में स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को 3 दिन की सजा और ₹15 हजार अर्थदंड
    • अंबिकापुर के सिद्धार्थ हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, मासूम को लगा एक्सपायरी इंजेक्शन; हालत बिगड़ी
    • नालंदा परिसर से ई-बस तक… CM साय ने नगरीय विकास योजनाओं की समीक्षा की, अमृत मिशन की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी
    • बस्तर दशहरा 2026: आस्था और परंपरा के साथ आधुनिक व्यवस्थाओं का होगा संगम
    • सरगुजा में कुएं में मिली 17 वर्षीय छात्रा की लाश, जन्माष्टमी विसर्जन कार्यक्रम के बाद थी लापता
    • नवा रायपुर में NMIMS का बनेगा KG से PG तक कैंपस, शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, September 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Gariaband Encounter Update : मुठभेड़ में मारा गया एक करोड़ का इनामी चलपती, अब तक 15 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में ऑटोमैटिक हथियार सहित IED बरामद

    Gariaband Encounter Update : मुठभेड़ में मारा गया एक करोड़ का इनामी चलपती, अब तक 15 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में ऑटोमैटिक हथियार सहित IED बरामद

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 21, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    Naxalite encounter in Bijapur
    Naxalite encounter in Bijapur

    Gariaband Encounter Update :  छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में अब तक 15 नक्सली ढेर हो गए हैं। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है, जिसमें सभी मारे गए नक्सलियों के शव और उनके हथियार बरामद कर लिए गए हैं। मुठभेड़ का सिलसिला रविवार सुबह से मंगलवार की सुबह तक जारी रहा, जिसमें रुक-रुक कर फायरिंग होती रही।

    Read Also-   गरियाबंद में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 14 नक्सली ढेर

    जानकारी के अनुसार, कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में एक हजार से अधिक जवानों ने 60 से अधिक नक्सलियों को चारों ओर से घेर रखा है। यह मुठभेड़ मैनपुर थाने के इलाके में हुई। इस दौरान, सीआरपीएफ के कोबरा यूनिट का एक जवान भी घायल हुआ है, जिसे एयरलिफ्ट करके रायपुर लाया जा रहा है। रविवार को हुई एक अन्य मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए थे और एक जवान घायल हुआ था।

    Read Also-  बलौदाबाजार हिंसा मामले में निलंबित कलेक्टर और एसपी की हुई बहाली, विभागीय जांच में मिला क्लीन चीट

    Gariaband Encounter Update :  वहीं  मुठभेड़ में मारे गए एक करोड़ के इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया। जयराम नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी का सदस्य बताया जा रहा है। अब तक 14 से अधिक महिला और पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें माओवादियों के सीनियर कैडर भी शामिल हैं। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में SLR राइफल जैसे ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए हैं। नक्सल विरोधी सर्च अभियान में गरियाबंद ऑपरेशन ग्रुप E30, कोबरा 207, CRPF 65 एवं 211 बटालियन, और SOG नुआपाड़ा की संयुक्त पार्टी ने कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में कार्रवाई की।

    Read Also-  बिलासपुर में जगराता कार्यक्रम के दौरान मिली युवक की लाश, खून से लथपथ शव देख परिजन बोले- हत्या हुई….

    Gariaband Encounter Update :  इस संयुक्त ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा पुलिस की दस टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें तीन टीम ओडिशा और दो छत्तीसगढ़ पुलिस की थीं, जबकि पांच टीम CRPF की थीं। मुठभेड़ की सूचना पर फोर्स के वरिष्ठ अधिकारी मैनपुर पहुंच गए हैं, और पूरे क्षेत्र में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा, तीन आईडी भी बरामद की गई हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    encounter gariaband gariaband naxal gariaband naxal news gariaband news gariyaband naxal encounter gariyaband police-naxalites encounter naxal encounter
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    CM साय ने डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, राजनांदगांव के फर्टिलाइजर प्लांट और EMC 2.0 पर हुई चर्चा

    लूट की नीयत से रोका, विरोध किया तो चाकू से कर दिए कई वार; नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 9 सितंबर को

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रणनीति, 13 कार्यक्रम होंगे आयोजित

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.