Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, June 3
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Admission In College: BA, BSc में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए जरूरी खबर, 7 जुलाई के बाद जारी होगी दूसरी मेरिट लिस्‍ट

    Admission In College: BA, BSc में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए जरूरी खबर, 7 जुलाई के बाद जारी होगी दूसरी मेरिट लिस्‍ट

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 4, 2024 रायपुर संभाग No Comments3 Mins Read
    Admission In College khabarwaad.com
    Admission In College khabarwaad.com

    Admission In College: बीए, बीएससी, बीकाम समेत अन्य पाठ्यक्रमों में स्नातक प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए 29 जून को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की तरफ से कॉलेजों को पहली मेरिट सूची जारी की गई थी। इसके तहत प्रवेश हो रहे हैं। शहर के प्रतिष्ठित कॉलेजों में विज्ञान संकाय में प्रवेश की मेरिट बहुत हाई है।

    Admission In College: 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं का ही विज्ञान संकाय में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची में नाम आया है। पहली सूची के आधार पर कॉलेजों में अभी तक सिर्फ 20 प्रतिशत प्रवेश हो पाए हैं। दूसरी सूची में कटऑफ नीचे आने का अनुमान है। इस बार कॉलेजों में प्रवेश 31 जुलाई तक होंगे, अभी तक 14 अगस्त तक प्रवेश होते थे।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ के इन 14 जिलों में होने वाली है भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

    Admission In College: प्रदेश में इस शिक्षा सत्र से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू हो रही है, इस वजह से शासन की तरफ से प्रवेश प्रक्रिया को जल्दी पूरी करने के उद्देश्य से दिनों में कटौती की गई है। उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से नए शैक्षणिक सत्र का कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है। जारी कैलेंडर के मुताबिक एक जुलाई से कॉलेजों में पढ़ाई शुरू करना है, लेकिन अभी तक प्रवेश प्रक्रिया ही पूरी नहीं हो पाई है। पीआरएसयू से संबद्ध 150 कालेजों में यूजी प्रथम वर्ष की लगभग 42 हजार सीटें हैं।

    सात जुलाई को आएगी दूसरी मेरिट सूची
    कालेजों में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की तरफ से सात जुलाई को जारी की जाएगी। प्रथम मेरिट सूची के अनुसार छह जुलाई तक कॉलेजों में प्रवेश होंगे। दूसरी सूची आने के बाद आठ जुलाई से प्रवेश शुरू होने के अनुमान है। छात्रों को भी दूसरी सूची का इंतजार है। पहली सूची में ज्यादा कटआफ रहने के कारण छात्रों को मनमुताबिक कालेजों में विषय नहीं मिल पा रहे हैं, इस वजह से भी छात्र प्रवेश नहीं ले रहे है। इस कारण से अभी तक बहुत कम कालेजों में प्रवेश हुए हैं।

    Read Also-  सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत 2600 छात्राओं को दी जाएगी नि:शुल्क साइकिल, तैयारियों में जुटा प्रशासन

    विश्वविद्यालय के पोर्टल में करना है आवेदन
    कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिय चल रही है। इस बार भी छात्रों को विश्वविद्यालय के पोर्टल में ही आवेदन करना है। प्रवेश के लिए आवेदन चल रहे हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर विश्वविद्यालय की तरफ से कॉलेजों को मेरिट सूची भेजी जाती है। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन अपने यहां मेरिट सूची चस्पा कर प्रवेश प्रक्रिया शुरू करता है।

    इस वजह से भी प्रवेश में देरी हो रही है। एक छात्र कई कॉलेजों के लिए आवेदन कर देते हैं। अच्छी मेरिट होने के कारण कई कॉलेजों में नाम आ जाता है, प्रवेश सिर्फ एक कॉलेज में लेते हैं। इस वजह से भी विश्वविद्यालय को कई मेरिट लिस्ट जारी करना पड़ता है, इसके बावजूद भी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाती है।

    Read Also-  आरक्षक, प्रधान आरक्षक सहित 356 पुलिसकर्मियों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश

    15 जुलाई को कालेज स्तर पर होंगे प्रवेश
    संशोधित शैक्षणिक कैलेंडर के मुताबिक कालेजों में सिर्फ दो चरणों में ही प्रवेश होंगे। दूसरे चरण की मेरिट सूची सात से नौ जुलाई के बीच होगी। इसके बाद छात्रों को प्रवेश लेने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। 15 से 25 जुलाई तक खाली सीटों पर कालेज अपने स्तर से प्रवेश दे सकेंगे। कुलपति के विशेष अनुमति से 26 से 31 जुलाई तक प्रवेश दिए जाएंगे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Admission In College cg college admission 2024 cg college admission form college college admission college admission 2024 college admission notice college admission result 2024 college admissions
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट

    कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

    धमतरी-वासियों के लिए गुड न्यूज़: नए ट्रामा यूनिट में गंभीर मरीजों को मिलेगा फौरन इलाज

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.