DHARMENDRA YADAV
KHABARWAAD DHAMTARI. छत्तीसगढ़ में शराब के सरकारी कारोबार से हर साल आबकारी विभाग को हजारों करोड़ की कमाई होती है। राज्य में हर साल मदिरा पीने वालों की बढ़ती संख्या से भी कमाई बढ़ रही है। सरकार कमाई तो कर रही है लेकिन मदिरा दुकानों में जो शराब बेचे जा रहे है वो मिलावट है या शुद्ध शराब है इसका ध्यान सरकार को रखना चाहिए।
दरअसल धमतरी के दानीतोला वार्ड स्थित देशी शराब दुकान पर उस वक्त हंगामा हो गया जब शराब लेने आए हुए लोगो को मदिरा दुकान से पानी वा केमिकल मिक्सिंग कर शराब को बेचा जा रहा था। जिसके बाद वहा उपस्थित लोगो के शिकायतो पर कांग्रेस नेता मौके पर आकर शराब में हो रही मिलावट को देखते हुए वहा हंगामा किया गया।
Read Also- पत्नी और बेटी की निर्मम हत्या, पति ने इस तरह दिया वारदात को अंजाम
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया है की शराब पर पानी केमिकल तो मिलाया ही जा रहा है साथ ही देशी शराब पर न तो बार्क कोड है और न ही स्कैनर है। शराब में मिलावट होने का वीडियो भी सामने आया है जहा शराब दुकान के अंदर में कर्मचारी लोगो द्वारा शराब में मिलावट किया जा रहा है।
इस मिलावट शराब को लोग पी रहे है इससे स्वस्थ में अप्रिय हो सकता है लेकिन आबकारी विभाग इस ओर अपनी दायित्व निभाना ठीक नहीं समझता है इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने कहा की इस मिलावट वाली मामले में जिला के बड़े अधिकारी तो है ही साथ ही प्रदेश के बड़े बड़े नेता का भी मिलीभगत है जिनके चलते किसी भी प्रकार की कार्यवाही शराब दुकान पर नही हो पाया है। जिनको लेकर कांग्रेस नेता ने कलेक्टर से शिकायत किया है वही कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच करने की बात कही है ।




