Vintage Saree Photo Trend: इंटरनेट पर ट्रेंड्स का रंग कब बदल जाए, कहना मुश्किल है। कभी Ghibli स्टाइल तो कभी 3D रियलिस्टिक मॉडल वाली तस्वीरें चर्चा बटोरती रही हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड युवाओं को दीवाना बना रहा है। यह ट्रेंड है विंटेज साड़ी और ओल्ड स्कूल सिनेमा वाइब्स वाला फोटो ट्रेंड।
इंस्टाग्राम समेत अन्य प्लेटफॉर्म्स पर लोग अपनी सामान्य तस्वीरों को एडिट कर ऐसे पोर्ट्रेट बना रहे हैं, जो किसी क्लासिक फिल्म के सीन जैसे लगते हैं। सॉफ्ट लाइटिंग, रेट्रो फैशन और 90 के दशक की फिल्मों का रोमांटिक अंदाज़ इन फोटोज़ को खास बना रहा है। कई महिलाओं ने तो लाल रंग की साड़ी, चमेली के फूल और विंटेज-स्टाइल ब्लाउज़ पहनकर खुद को गोल्डन एरा की हीरोइन जैसा लुक दिया है।
Read Also- सोशल मीडिया पर छाया Google Nano Banana AI Figurine का क्रेज, मिनटों में बनाएं अपना 3D मिनी अवतार… वो भी फ्री में!
क्यों हो रहा है यह ट्रेंड पॉपुलर?
युवाओं को इसमें एक नया फिल्मी अंदाज़ देखने को मिलता है। इन तस्वीरों में क्लासिक फिल्मों का स्पर्श और रेट्रो फैशन का आकर्षण दोनों झलकते हैं। यही कारण है कि आम लोग से लेकर क्रिएटिव कंटेंट क्रिएटर्स तक हर कोई इस ट्रेंड को अपनाने में जुटा है।
ऐसे बनाएं विंटेज साड़ी फोटो
अगर आप भी इस वायरल ट्रेंड का हिस्सा बनना चाहते हैं तो यह आसान स्टेप्स अपनाकर अपनी तस्वीर को विंटेज टच दे सकते हैं–
- Gemini ऐप डाउनलोड करें।
- अपने Google अकाउंट से लॉगिन करें।
- जिस फोटो को एडिट करना चाहते हैं, उसे अपलोड करें।
- दिए गए सैंपल प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करें या अपना नया प्रॉम्प्ट लिखें।
- ‘Send’ बटन दबाएं और कुछ सेकंड इंतजार करें।
- तैयार इमेज डाउनलोड कर लें।
कुछ ही मिनटों में साधारण फोटो भी एक क्लासिक फिल्म सीन जैसा पोर्ट्रेट बन जाएगी। यही वजह है कि “Vintage Saree Photo Trend” इस समय सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चित और पसंद किया जाने वाला ट्रेंड बन गया है।




