Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    सेंट्रल जेल से रिहा हुए अमित बघेल, समर्थकों ने निकाली भव्य रैली

    July 22, 2026

    राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राजीव भवन कूच के दौरान हंगामा

    July 22, 2026

    पुतला दहन के दौरान हंगामा, पुलिस ने 9 नेताओं समेत अन्य प्रदर्शनकारियों पर दर्ज की एफआईआर

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेंट्रल जेल से रिहा हुए अमित बघेल, समर्थकों ने निकाली भव्य रैली
    • राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राजीव भवन कूच के दौरान हंगामा
    • पुतला दहन के दौरान हंगामा, पुलिस ने 9 नेताओं समेत अन्य प्रदर्शनकारियों पर दर्ज की एफआईआर
    • मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक्शन: बिना लाइसेंस उर्वरक-कीटनाशक बनाने वाले दो गोदाम सील
    • कोल लेवी के बाद आबकारी घोटाले में भी रामगोपाल अग्रवाल पर शिकंजा, 25 जुलाई तक EOW करेगी पूछताछ
    • छत्तीसगढ़ कैडर की IFS अधिकारी सातोविशा समाजदार की NHRC में प्रतिनियुक्ति
    • रायपुर में राजनीतिक टकराव: कांग्रेस ने भाजपा और सरकार को घेरा, प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान
    • 53 करोड़ की बोगस बिलिंग के मास्टरमाइंड को राज्य GST ने किया गिरफ्तार, 3 अगस्त तक न्यायिक रिमांड
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने अधिकारियों को नकली खाद, बीज बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई दिए निर्देश

    कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने अधिकारियों को नकली खाद, बीज बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई दिए निर्देश

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 3, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने प्रदेश में नकली खाद और बीज बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसमें अधिकृत विक्रेताओं की संलिप्तता पाए जाने पर एफआईआर के साथ ही लाइसेंस रद्द करने को कहा है। मंत्री नेताम ने विभागीय अधिकारियों को खाद व बीज विक्रेताओं पर नजर रखने, स्टॉक का नियमित परीक्षण करने, गुणवत्ता व मानकों की जांच करने तथा इस संबंध में किसानों की शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

    प्रदेश में नकली (डुप्लीकेट) खाद की बिक्री और जमाखोरी की बढ़ती घटनाओं को सरकार गम्भीरता से ले रही है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा है कि किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद और बीज उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी व्यापारी या अधिकृत विक्रेता नकली खाद, बीज की बिक्री में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। दोषियों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द किए जाएंगे और उनके विरुद्ध एफआईआर (FIR) दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

    कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे खाद विक्रेताओं पर नियमित निगरानी रखें, खाद व बीज के स्टॉक का नियमित परीक्षण करें तथा खाद मानक के अनुरूप है या नहीं, इसकी भी जांच नियमित करें। उन्होंने किसानों से प्राप्त शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। मंत्री नेताम ने किसानों से अपील की है कि वे खाद और बीज के अधिकृत विक्रय केन्द्रों से ही इन्हें खरीदें। किसी भी तरह की अनियमितता या गड़बड़ी की सूचना तुरंत नजदीकी कृषि कार्यालय को दें।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    सेंट्रल जेल से रिहा हुए अमित बघेल, समर्थकों ने निकाली भव्य रैली

    राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राजीव भवन कूच के दौरान हंगामा

    पुतला दहन के दौरान हंगामा, पुलिस ने 9 नेताओं समेत अन्य प्रदर्शनकारियों पर दर्ज की एफआईआर

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक्शन: बिना लाइसेंस उर्वरक-कीटनाशक बनाने वाले दो गोदाम सील

    कोल लेवी के बाद आबकारी घोटाले में भी रामगोपाल अग्रवाल पर शिकंजा, 25 जुलाई तक EOW करेगी पूछताछ

    छत्तीसगढ़ कैडर की IFS अधिकारी सातोविशा समाजदार की NHRC में प्रतिनियुक्ति

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.