Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, April 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » अहमदाबाद विमान हादसा: ब्लैकबॉक्स से मिला डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर, अब तक 265 शव बरामद, पहचान के लिए DNA जांच जारी

    अहमदाबाद विमान हादसा: ब्लैकबॉक्स से मिला डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर, अब तक 265 शव बरामद, पहचान के लिए DNA जांच जारी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 13, 2025Updated:June 13, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    अहमदाबाद विमान हादसा: ब्लैकबॉक्स से मिला डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर
    अहमदाबाद विमान हादसा: ब्लैकबॉक्स से मिला डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर

    अहमदाबाद। Ahmedabad Plane Crash:  गुरुवार दोपहर हुए एक भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के क्रैश में अब तक 265 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मृतकों में 241 यात्री और क्रू मेंबर्स हैं, जबकि 5 शव उस बी. जे. मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के हैं, जिस पर विमान आकर गिरा।

    दुर्घटना के समय हॉस्टल परिसर में 50 से अधिक लोग मौजूद थे। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में चार MBBS छात्र और एक डॉक्टर की पत्नी शामिल हैं। हालांकि हॉस्टल में मारे गए लोगों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अब भी नहीं हुई है।

    Read Also-  पठानकोट में भारतीय वायुसेना के M17 अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, कोई हताहत नहीं 

    विमान में कुल 230 यात्री सवार थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे। इनके अलावा 12 क्रू सदस्य भी विमान में मौजूद थे। हादसे के वक्त विमान में 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और दो नवजात सवार थे। दुर्घटना में केवल एक यात्री की जान बच सकी है। इस भयावह हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मौत हो गई है, जिससे राज्य में शोक की लहर फैल गई है।

    क्रैश के महज दो मिनट बाद टूटा संपर्क
    Ahmedabad Plane Crash:  यह हादसा गुरुवार दोपहर 1:38 बजे हुआ, जब एयर इंडिया की ड्रीमलाइनर बोइंग 787 फ्लाइट AI-171 ने अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। टेक-ऑफ के महज दो मिनट बाद ही विमान तकनीकी खराबी के चलते नियंत्रण खो बैठा और सीधे बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर जा गिरा।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ने लगे कोविड के मामले, रायपुर और बिलासपुर में सबसे ज्यादा मरीज

    प्रधानमंत्री ने किया दौरा, शोक संतप्त परिवारों से मिले
    Ahmedabad Plane Crash:  हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह अहमदाबाद पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले घटनास्थल का दौरा किया और वहां राहत व बचाव कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद वे सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों और पीड़ितों से मुलाकात की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

    फॉरेंसिक जांच के लिए DVR बरामद
    गुजरात एटीएस ने दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे से फ्लाइट का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) बरामद कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, DVR को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा, जिससे हादसे के असल कारणों का पता चल सकेगा।

    Read Also-  अहमदाबाद विमान हादसा : प्लेन क्रैश साइट पर एक नहीं दो चमत्कार. राख से सुरक्षित मिली भगवद्गीता

    राष्ट्रीय शोक की घोषणा संभव
    Ahmedabad Plane Crash:  इस बड़े हादसे के बाद केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय शोक की घोषणा की संभावना जताई जा रही है। वहीं, गुजरात सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे और राहत पैकेज की तैयारी शुरू कर दी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    ahmedabad gujarat plane crash ahmedabad mein plane crash ahmedabad plane crash ahmedabad plane crash news air india plane crash gujarat plane crash plane crash in ahmedabad
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.