Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, June 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ने लगे कोविड के मामले, रायपुर और बिलासपुर में सबसे ज्यादा मरीज

    छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ने लगे कोविड के मामले, रायपुर और बिलासपुर में सबसे ज्यादा मरीज

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 13, 2025Updated:June 13, 2025 trending No Comments4 Mins Read
    छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ने लगे कोविड के मामले
    छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ने लगे कोविड के मामले

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोविड-19 संक्रमण एक बार फिर से बढ़ने लगा है। गुरुवार को प्रदेशभर में कोरोना वायरस के 12 नए मामले सामने आए हैं। इनमें रायपुर से 6, बिलासपुर से 4 और दुर्ग से 2 मरीज शामिल हैं। हालांकि, इसी दौरान 15 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है।

    राज्य में अब तक कोविड के कुल 87 मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें से 45 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 42 मरीज अब भी एक्टिव हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इन एक्टिव मरीजों में से 35 होम आइसोलेशन में हैं, 6 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत है और रायपुर में 1 मरीज को आईसीयू में भर्ती किया गया है।

    Read Also-  सूदखोर तोमर ब्रदर्स के ठिकाने पर बवाल: पत्रकारों से की गई धक्का-मुक्की, कैमरा तोड़ा, शुभ्रा तोमर और महिला वकील गिरफ्तार

    प्रशासन अलर्ट मोड पर, अस्पतालों में शुरू हुई ट्रेनिंग
    कोविड केसों में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए राज्य प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। सभी शासकीय जिला अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल स्टाफ की विशेष ट्रेनिंग शुरू कर दी गई है।

    स्टाफ को सैंपल कलेक्शन से लेकर मरीजों के इलाज तक की विस्तृत प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल्स भी आयोजित की जा रही हैं।

    6 मई को सबसे ज्यादा 17 केस मिले थे
    पिछले चार दिनों के भीतर राज्य में कुल 25 कोविड केस सामने आए हैं। इस महीने की सबसे चिंताजनक स्थिति 6 मई को रही, जब एक ही दिन में कुल 17 मरीज संक्रमित पाए गए। रायपुर से 11, बिलासपुर से 5 और बालोद से 1 मरीज की पुष्टि हुई थी। विशेषज्ञों के अनुसार यह आंकड़ा नए वैरिएंट JN.1 के प्रसार का संकेत हो सकता है।

    Read Also-  जशपुर जिले में बाल अधिकारों का घोर उल्लंघन: नाबालिग को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा

    अधिकतर मरीज होम क्वारैंटाइन में हो रहे ठीक
    मेकाहारा अस्पताल रायपुर के पल्मोनरी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. आर. के. पांडा ने बताया कि फिलहाल ज्यादातर मरीज घर पर ही क्वारैंटाइन होकर स्वस्थ हो रहे हैं। हालांकि, जिन मरीजों को पहले से अन्य गंभीर बीमारियां हैं जैसे डायबिटीज या हृदय रोग उन्हें संक्रमण से अधिक खतरा है। खासकर चेन स्मोकर्स को नया वैरिएंट तेजी से प्रभावित कर सकता है।

    देशभर में 77 मौतें, फैटेलिटी रेट कम
    देशभर की स्थिति पर नजर डालें तो अब तक 7,154 कोविड मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 6,861 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 77 लोगों की मौत हुई है। एक्सपर्ट्स के अनुसार नया वैरिएंट JN.1 पहले के मुकाबले कम खतरनाक है, और इसकी फैटेलिटी रेट सिर्फ 2% के आसपास है।

    Read Also-  बैडमिंटन खेलते समय घायल हुए विधायक गजेंद्र यादव, अस्पताल में भर्ती

    मेकाहारा में 45 से अधिक RTPCR टेस्ट, कोविड ओपीडी भी शुरू
    मेकाहारा अस्पताल में कोविड ओपीडी 28 मई से शुरू की जा चुकी है। अब तक यहां 45 से अधिक संदिग्ध मरीजों का RTPCR टेस्ट किया गया है। अस्पताल में 15 बिस्तरों वाला विशेष कोविड ICU भी पूरी तरह से तैयार है। डॉ. पांडा ने जानकारी दी कि अब तक कोई गंभीर या लाइफ थ्रेटनिंग केस सामने नहीं आया है, जिससे स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

    DKS अस्पताल में इंतज़ाम अधूरे, ऑक्सीजन प्लांट बंद
    DKS अस्पताल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट डॉ. हेमंत शर्मा के अनुसार, अभी तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई विशेष कोविड एडवाइजरी प्राप्त नहीं हुई है, इसलिए यहां कोविड टेस्टिंग या विशेष व्यवस्था शुरू नहीं हो पाई है।

    गंभीर चिंता की बात यह है कि रायपुर के प्रमुख अस्पतालों DKS, आयुर्वेदिक कॉलेज और अंबेडकर अस्पताल—में पीएम केयर फंड से बनाए गए ऑक्सीजन प्लांट बंद पड़े हैं। कोविड की पिछली लहर के दौरान इन प्लांट्स ने बड़ी भूमिका निभाई थी। पिछले दो वर्षों में DKS अस्पताल को ऑक्सीजन सिलेंडर पर करीब 3.84 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े हैं।

    Read Also-  बीजापुर: समोसे के अंदर आलू की जगह निकला मरा हुआ घोंघा, मचा बवाल

    सर्दी-खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ी, सतर्कता जरूरी
    छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने चेताया है कि राज्य में सर्दी-खांसी, इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस (ILI) और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस (SARI) के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि इस तरह के लक्षणों वाले मरीजों की तुरंत स्क्रीनिंग की जाए, और जरूरत पड़ने पर उनका सैंपल कोविड जांच के लिए भेजा जाए। साथ ही, ऐसे मामलों की सूचना तुरंत इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफॉर्मेशन सिस्टम में दर्ज की जाए।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg news chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news aaj ka chhattisgarh news today chhattisgarhi news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान

    कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.