Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    CGPSC मुख्य परीक्षा 2025: पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं, सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों को आयोग ने बताया भ्रामक

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र, अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा –

    September 5, 2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ किया हरे कृष्ण महामंत्र का घोष

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CGPSC मुख्य परीक्षा 2025: पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं, सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों को आयोग ने बताया भ्रामक
    • शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र, अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा –
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ किया हरे कृष्ण महामंत्र का घोष
    • CM साय ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ को टेक्सटाइल हब बनाने पर हुई चर्चा
    • शिक्षक दिवस विशेष: नक्सलमुक्त क्षेत्रों में शिक्षा की नई भोर, छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्त क्षेत्रों में स्कूलों में बजने लगी घंटी
    • रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया विकास परियोजनाओं का मैराथन निरीक्षण
    • मास्टर्स हॉकी कप 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटियों का जलवा, फाइनल में बनाई जगह
    • AAP छत्तीसगढ़ को बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने दिया इस्तीफा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान

    दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 25, 2026 बिलासपुर संभाग No Comments2 Mins Read

    रायगढ़। जिले के छाल वन परिक्षेत्र से वन्यजीवों को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। आमागुड़ा-पुसल्दा तालाब के दलदली हिस्से में फंसने से एक हाथी शावक की मौत हो गई। घटना के बाद उसकी मां का अपने बच्चे को बचाने के लिए लगातार सूंड और पैरों से उठाने का प्रयास लोगों को भावुक कर गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 52 हाथियों का झुंड तालाब के पास पहुंचा था। माना जा रहा है कि झुंड पानी पीने और नहाने के लिए तालाब में उतरा था। इसी दौरान एक शावक दलदल में फंस गया। काफी कोशिशों के बावजूद वह बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौत हो गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पूरी रात हाथियों का झुंड घटनास्थल के आसपास डटा रहा। हाथियों की चिंघाड़ दूर तक सुनाई देती रही, मानो पूरा झुंड शावक को बचाने की कोशिश में बेचैन हो। सबसे मार्मिक दृश्य तब सामने आया जब मादा हाथी अपने मृत शावक को बार-बार सूंड से उठाने और खड़ा करने की कोशिश करती नजर आई।

    सुबह ग्रामीणों और हाथी ट्रैकर्स को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद वन विभाग को सूचित किया गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शावक के शव को दलदल से बाहर निकाला।

    चिंता की बात यह है कि पिछले 17 दिनों में इसी वन क्षेत्र में यह तीसरे हाथी शावक की मौत बताई जा रही है। लगातार हो रही मौतों ने वन्यजीव संरक्षण और हाथियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि हाथियों के पारंपरिक मार्गों, जलस्रोतों और दलदली क्षेत्रों की निगरानी मजबूत करने की जरूरत है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

    फिलहाल वन विभाग मामले की जांच में जुटा है। वहीं यह घटना एक बार फिर याद दिला गई कि जंगलों में रहने वाले वन्यजीव भी भावनाएं रखते हैं, और एक मां का दर्द इंसान हो या हाथी- दोनों में समान होता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायगढ़ में वन विभाग-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खैर-तेंदू तस्करी सिंडिकेट के 3 सदस्य गिरफ्तार

    जन्माष्टमी की तैयारी में हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक बुरी तरह झुलसा

    ACB का बड़ा एक्शन: प्राचार्य और लिपिक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी कटघोरा पुलिस

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित: शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    BEML को बड़ी मंजूरी: मुंगेली में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला HEMM प्लांट, शंकर लाल अग्रवाल बने स्वतंत्र निदेशक

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.