Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मंत्री रामविचार नेताम ने देखी सड़क की बदहाली, मौके से कलेक्टर को लगाई फटकार, अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

    September 6, 2026

    ‘एजुकेशन डायलॉग’ में CM डॉ. मोहन यादव का युवा शिक्षा अधिकारियों से सीधा संवाद, बोले- कोई बच्चा पीछे न रहे

    September 6, 2026

    जस्टिस कृष्ण राम महापात्रा होंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस, केंद्र ने जारी किया आदेश

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मंत्री रामविचार नेताम ने देखी सड़क की बदहाली, मौके से कलेक्टर को लगाई फटकार, अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश
    • ‘एजुकेशन डायलॉग’ में CM डॉ. मोहन यादव का युवा शिक्षा अधिकारियों से सीधा संवाद, बोले- कोई बच्चा पीछे न रहे
    • जस्टिस कृष्ण राम महापात्रा होंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस, केंद्र ने जारी किया आदेश
    • IGKV पेपर लीक के बाद परीक्षा व्यवस्था में बदलाव, 7 से 9 सितंबर तक होंगी स्थगित परीक्षाएं
    • अवैध खनन और मलबा डंपिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, सभी माइनिंग लीज रद्द
    • मुख्यमंत्री विशाल दही हांडी उत्सव में हुए शामिल, गोविंदाओं की टोलियों का बढ़ाया उत्साह
    • खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस
    • CGPSC और DMF घोटाले में कार्रवाई जारी, छाबड़ा-चंद्राकर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रिश्तों में जहर: घरेलू कलह ने पति-पत्नी को पहुंचाया खून-खराबे तक

    रिश्तों में जहर: घरेलू कलह ने पति-पत्नी को पहुंचाया खून-खराबे तक

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 25, 2026 बिलासपुर संभाग No Comments2 Mins Read

    बिलासपुर। जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद ने देर रात ऐसा खौफनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। घर की चारदीवारी में वर्षों से सुलग रहा तनाव आखिरकार खून-खराबे में बदल गया।

    चकरभाठा बस्ती निवासी राजेश कौशिक पर उसकी पत्नी द्रोपती कौशिक ने कथित तौर पर उस समय धारदार हथियार से हमला कर दिया, जब वह देर रात घर में सो रहा था। अचानक हुए हमले से घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन दौड़कर कमरे में पहुंचे तो राजेश खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला।

    घायल राजेश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम उसकी लगातार निगरानी कर रही है।

    जानकारी के मुताबिक राजेश शराब पीने का आदी था और आए दिन पत्नी के साथ मारपीट व गाली-गलौज करता था। पड़ोसियों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना वाली रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी। इसके बाद घर में सन्नाटा छा गया, लेकिन देर रात अचानक हुए हमले ने पूरे परिवार को हिला कर रख दिया।

    घटना की सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने कथित तौर पर घरेलू प्रताड़ना से तंग आकर यह कदम उठाने की बात कही है।

    फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। वहीं मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। पड़ोसियों और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं ताकि यह साफ हो सके कि यह हमला अचानक गुस्से में उठाया गया कदम था या लंबे समय से पनप रहे तनाव का विस्फोट।

    घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है। लोग यही कह रहे हैं। “जिस घर से रोज झगड़े की आवाजें आती थीं, वहां एक दिन खून बह जाएगा… यह किसी ने नहीं सोचा था।”

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस

    रायगढ़ में वन विभाग-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खैर-तेंदू तस्करी सिंडिकेट के 3 सदस्य गिरफ्तार

    जन्माष्टमी की तैयारी में हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक बुरी तरह झुलसा

    ACB का बड़ा एक्शन: प्राचार्य और लिपिक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी कटघोरा पुलिस

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित: शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.