Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, June 14
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » सूदखोर तोमर ब्रदर्स के ठिकाने पर बवाल: पत्रकारों से की गई धक्का-मुक्की, कैमरा तोड़ा, शुभ्रा तोमर और महिला वकील गिरफ्तार

    सूदखोर तोमर ब्रदर्स के ठिकाने पर बवाल: पत्रकारों से की गई धक्का-मुक्की, कैमरा तोड़ा, शुभ्रा तोमर और महिला वकील गिरफ्तार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 13, 2025Updated:June 13, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    सूदखोर तोमर ब्रदर्स के ठिकाने पर बवाल
    सूदखोर तोमर ब्रदर्स के ठिकाने पर बवाल

    रायपुर। राजधानी रायपुर में सूदखोरी के बड़े मामले में वांछित चल रहे तोमर ब्रदर्स अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, लेकिन उनके खिलाफ शिकंजा कसता जा रहा है। इस बीच पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र सिंह तोमर की पत्नी शुभ्रा सिंह तोमर और उनकी कथित महिला वकील संगीता सिंह को हिरासत में लिया है। दोनों से तोमर ब्रदर्स की गतिविधियों और ठिकानों को लेकर पूछताछ की जा रही है।

    पत्रकारों से बदसलूकी, कैमरा तोड़ने का प्रयास
    गुरुवार को जब कुछ पत्रकार तोमर ब्रदर्स के निवास के बाहर कवरेज के लिए पहुंचे, तो वहां मौजूद संगीता सिंह ने कवरेज पर आपत्ति जताई। इसी दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और कथित रूप से कैमरा तोड़ने की कोशिश की गई। पत्रकारों के साथ धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार की भी शिकायतें सामने आई हैं। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है।

    Read Also-  जशपुर जिले में बाल अधिकारों का घोर उल्लंघन: नाबालिग को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा

    करीबियों पर छापेमारी, उजागर हुई अवैध संपत्ति
    तोमर ब्रदर्स की तलाश में पुलिस ने उनके करीबियों के ठिकानों पर भी दबिश दी है। दो दिन पहले उनके व्यापार से जुड़े कुछ लोगों के घरों में छापेमारी के दौरान लगभग 40 करोड़ रुपये की रजिस्ट्री के दस्तावेज, 3.5 करोड़ रुपये का सोना, 10 लाख की चांदी, बैंक पासबुक, चेकबुक और एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं।

    150 से अधिक रजिस्ट्री दस्तावेज और नकदी जब्त
    |मंगलवार की रात को पुलिस ने तोमर ब्रदर्स के नजदीकी कारोबारी रविंदर सिंह और ऋषभ सिंह के घर पर भी छापेमारी की थी। यह कार्रवाई बुधवार सुबह 7 बजे तक चली। इस दौरान पुलिस को 150 से अधिक रजिस्ट्री दस्तावेज, बड़ी मात्रा में सोना-चांदी, और 8 लाख रुपये नकद बरामद हुए। जब्त की गई संपत्तियों की जानकारी आयकर विभाग को भी दे दी गई है।

    Read Also-  बैडमिंटन खेलते समय घायल हुए विधायक गजेंद्र यादव, अस्पताल में भर्ती

    पहले भी मिली थी बड़ी मात्रा में नकदी और दस्तावेज
    उल्लेखनीय है कि इससे पहले 3 जून को पुलिस ने तोमर ब्रदर्स के भाठागांव स्थित घर पर 12 घंटे तक चली छापेमारी के दौरान 35.10 लाख रुपये नकद, 734 ग्राम सोने के आभूषण, 125 ग्राम चांदी, और तीन महंगी गाड़ियां बीएमडब्ल्यू, थार और ब्रेजा जब्त की थीं।

    इसके अलावा, पुलिस को 120 से अधिक इकरारनामे, 70 से ज्यादा ब्लैंक चेक, और 17 रजिस्ट्री दस्तावेज भी मिले थे, जिनकी कानूनी जांच अब भी जारी है।

    Read Also-  समोसे के अंदर आलू की जगह निकला मरा हुआ घोंघा, मचा बवाल

    पुलिस का दावा: जल्द होगी गिरफ्तारी
    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तोमर ब्रदर्स के खिलाफ लगातार ठोस सबूत हाथ लग रहे हैं। छापेमारी के दौरान मिली संपत्ति और दस्तावेजों से यह साफ है कि मामला बेहद संगीन है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news cg news chhattisgarh news raipur latest news raipur news raipur news cg raipur news hindi raipur news in hindi
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट

    कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

    धमतरी-वासियों के लिए गुड न्यूज़: नए ट्रामा यूनिट में गंभीर मरीजों को मिलेगा फौरन इलाज

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.