दुर्ग। शहर के विधायक गजेंद्र यादव शुक्रवार सुबह बैडमिंटन खेलते समय अचानक अस्वस्थ हो गए और चक्कर खाकर गिर पड़े। उन्हें तत्काल शहर के आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, जोकि राहत की बात है।
Read Also- समोसे के अंदर आलू की जगह निकला मरा हुआ घोंघा, मचा बवाल
मिली जानकारी के अनुसार, विधायक यादव प्रतिदिन की तरह आज सुबह भी अपने निवास के सामने बैडमिंटन खेल रहे थे। खेल के दौरान अचानक उन्हें चक्कर आया और वे ज़मीन पर गिर पड़े। पास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पर्याप्त आराम और नींद लेने की सलाह दी है।
घटना की जानकारी मिलते ही राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र के लोग अस्पताल पहुंचने लगे। भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष, महामंत्री, महापौर अलका बाघमार, नगर निगम के पार्षद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं दुर्ग के पूर्व विधायक अरुण वोरा ने अस्पताल पहुंचकर विधायक यादव का हालचाल जाना। सभी ने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
Read Also- 2161 करोड़ का शराब घोटाला: विजय भाटिया की न्यायिक हिरासत 26 जून तक बढ़ी
उल्लेखनीय है कि 15 जून को विधायक गजेंद्र यादव का जन्मदिन है, जबकि 14 जून को उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रख्यात वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का एक विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया है। ऐसे समय में स्वास्थ्य बिगड़ने की खबर से उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता का माहौल है।




