Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    June 17, 2026

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    June 16, 2026

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, June 19
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » 2161 करोड़ का शराब घोटाला: विजय भाटिया की न्यायिक हिरासत 26 जून तक बढ़ी

    2161 करोड़ का शराब घोटाला: विजय भाटिया की न्यायिक हिरासत 26 जून तक बढ़ी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 12, 2025 ब्रेकिंग न्यूज No Comments2 Mins Read
    छत्तीसगढ़ पुलिस के 25 उप निरीक्षक बने निरीक्षक, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया पदोन्नति आदेशछत्तीसगढ़ पुलिस के 25 उप निरीक्षक बने निरीक्षक, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया पदोन्नति आदेश

    रायपुर। Chhattisgarh liquor scam case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2161 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई के तहत आरोपी विजय भाटिया को गुरुवार को ACB/EOW कोर्ट में पेश किया गया। 11 दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब वह 26 जून तक जेल में रहेगा। सूत्रों की मानें तो पुलिस रिमांड के दौरान भाटिया से घोटाले से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल हुई हैं, जो जांच के लिए बेहद अहम मानी जा रही हैं।

    गौरतलब है कि एक जून को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विजय भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद एजेंसी ने भिलाई स्थित नेहरू नगर में भाटिया के ठिकानों पर छापेमारी भी की थी। इस दौरान उसके मैनेजर संतोष रामटेके के निवास पर भी तलाशी ली गई थी।

    Read Also-  अहमदाबाद विमान हादसा: सभी 242 यात्रियों की मौत, स्थानीय लोगों की भी गई जान

    Chhattisgarh liquor scam case: विजय भाटिया को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का करीबी माना जाता है। इस मामले में EOW/ACB की टीम ने भूपेश बघेल के एक और नजदीकी और शराब कारोबारी पप्पू बंसल को भी हिरासत में लिया था। जानकारी के अनुसार, दोनों कारोबारियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई, जिसमें घोटाले की कई कड़ियों को जोड़ने में एजेंसियों को सफलता मिली है।

    इस मामले में अब तक ED ने कुल 21 लोगों को आरोपी बनाया है। इन आरोपियों में छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूर्व रायपुर महापौर एजाज ढेबर के बड़े भाई अनवर ढेबर, पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टूटेजा, कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन, और कई नामी कंपनियों के संचालकों के नाम शामिल हैं।

    Read Also-  अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने जताया दुख

    Chhattisgarh liquor scam case: जिन कंपनियों पर आरोप लगे हैं, उनमें छत्तीसगढ़ डिस्टलर, वेलकम डिस्टलर, टॉप सिक्योरिटी, ओम साईं ब्रेवरेज, दिशिता वेंचर, नेस्ट जेन पावर, भाटिया वाइन मर्चेंट और सिद्धार्थ सिंघानिया जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। शराब घोटाले की परतें लगातार खुल रही हैं और जांच एजेंसियों का मानना है कि इस मामले में और भी कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं। ACB और EOW की टीमें मामले की गहराई से पड़ताल कर रही हैं और जल्द ही और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chattisgarh liquor scam chhattisgarh liquor case chhattisgarh liquor scam chhattisgarh liquor scam case chhattisgarh liquor scam news liquor scam
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट

    कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

    धमतरी-वासियों के लिए गुड न्यूज़: नए ट्रामा यूनिट में गंभीर मरीजों को मिलेगा फौरन इलाज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.