Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कहीं फिल्मी पुलिस की तरह देर से तो नहीं पहुंच रही मदद? गृहमंत्री ने खुद परखा सिस्टम

    May 25, 2026

    दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान

    May 25, 2026

    कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कहीं फिल्मी पुलिस की तरह देर से तो नहीं पहुंच रही मदद? गृहमंत्री ने खुद परखा सिस्टम
    • दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान
    • कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत
    • धमतरी-वासियों के लिए गुड न्यूज़: नए ट्रामा यूनिट में गंभीर मरीजों को मिलेगा फौरन इलाज
    • रिश्तों में जहर: घरेलू कलह ने पति-पत्नी को पहुंचाया खून-खराबे तक
    • फल पकते रहे, किसान टूटते रहे… धमधा की दर्दनाक तस्वीर
    • सुजुकी शो-रूम में महिला कर्मचारी ने अपने CEO पर फेंकी सियाही, पुलिस के सामने थप्पड़ भी जड़ा
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, May 25
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कहीं फिल्मी पुलिस की तरह देर से तो नहीं पहुंच रही मदद? गृहमंत्री ने खुद परखा सिस्टम

    कहीं फिल्मी पुलिस की तरह देर से तो नहीं पहुंच रही मदद? गृहमंत्री ने खुद परखा सिस्टम

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 25, 2026 दुर्ग संभाग No Comments2 Mins Read

    बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने हाईवे पर अचानक गाड़ी रुकवाई, मोबाइल निकाला और डायल-112 पर कॉल कर खुद को सड़क हादसे और मारपीट का पीड़ित बताया। इसके बाद वे सड़क किनारे ढाबे के पास खड़े होकर इंतजार करने लगे। ठीक वैसे ही, जैसे कोई आम आदमी मुसीबत में पुलिस का इंतजार करता है।

    दरअसल, बेमेतरा के पास उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने नेक्स्ट जेन डायल-112 सेवा की कार्यप्रणाली का औचक परीक्षण किया। सवाल यही था। क्या क्विक रिस्पांस टीम वाकई उतनी तेज है, जितना दावा किया जा रहा है, या फिर फिल्मों की पुलिस की तरह घटना के बाद पहुंचती है?

    गृहमंत्री ने बिना अपनी पहचान बताए कॉल कर शिकायत दर्ज कराई और फिर मौके पर पुलिस टीम के पहुंचने का इंतजार किया। निर्धारित समय के भीतर डायल-112 वाहन मौके पर पहुंच गया। इसके बाद विजय शर्मा ने वाहन में मौजूद तकनीकी सुविधाओं, संचार व्यवस्था और रिस्पांस सिस्टम का बारीकी से निरीक्षण किया।

    उन्होंने अधिकारियों से यह भी जाना कि आपात स्थिति में आम लोगों तक मदद कितनी तेजी से पहुंचाई जा रही है। वाहन में लगे लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित तकनीक और हेल्पलाइन सहायता प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई।

    निरीक्षण के दौरान गृहमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि डायल-112 सेवा सिर्फ दिखावे की नहीं, बल्कि जमीन पर आम नागरिकों के भरोसे की व्यवस्था बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़क हादसे, महिला सुरक्षा और आपात स्थितियों में हर सेकंड की कीमत होती है, इसलिए रिस्पांस टाइम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    गौरतलब है कि हाल ही में अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में 400 नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 वाहनों को हरी झंडी दिखाई थी। नई तकनीक से लैस इन वाहनों में एआई आधारित लोकेशन पहचान, पैनिक बटन और एकीकृत आपातकालीन सहायता जैसी सुविधाएं जोड़ी गई हैं।

    अब सवाल सिर्फ तकनीक का नहीं, बल्कि उस भरोसे का है जो संकट में फंसा व्यक्ति पुलिस से करता है। और शायद यही भरोसा परखने के लिए गृहमंत्री खुद सड़क किनारे खड़े होकर पुलिस का इंतजार करते नजर आए।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    फल पकते रहे, किसान टूटते रहे… धमधा की दर्दनाक तस्वीर

    सुजुकी शो-रूम में महिला कर्मचारी ने अपने CEO पर फेंकी सियाही, पुलिस के सामने थप्पड़ भी जड़ा

    जनता ने निभाई जिम्मेदारी, पुलिस ने टाली ड्यूटी: मासूम के मामले में दो निलंबित

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    अफीम कांड में पुलिस की कार्यवाही के बीच मौके पर पहुंचे भूपेश बघेल, भीड़ और पुलिस में झूमाझटकी

    दुर्ग में अफीम की खेती का खुलासा, खेत में मिली फसल; भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष पर आरोप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.