Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ के पूर्व DGP विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

    March 8, 2026

    होली के नाम पर कुत्ते के साथ क्रूरता, वीडियो वायरल; दो युवक गिरफ्तार

    March 7, 2026

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ के पूर्व DGP विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
    • होली के नाम पर कुत्ते के साथ क्रूरता, वीडियो वायरल; दो युवक गिरफ्तार
    • अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार
    • घर में घुसा शिक्षक, महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया; पति ने कमरे में बंद कर पुलिस बुलायी
    • अफीम कांड में पुलिस की कार्यवाही के बीच मौके पर पहुंचे भूपेश बघेल, भीड़ और पुलिस में झूमाझटकी
    • दुर्ग में अफीम की खेती का खुलासा, खेत में मिली फसल; भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष पर आरोप
    • CG NEWS: ऑर्डर लेट हुआ तो भड़क गया ग्राहक, डोमिनोज आउटलेट में तोड़फोड़…
    • डीएसपी डायमंड सिंह ध्रुव और भाजपा पार्षद की पुत्री ने UPSC में मारी बाज़ी, जानिए क्या रहा रैंक?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, March 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » अफीम कांड में पुलिस की कार्यवाही के बीच मौके पर पहुंचे भूपेश बघेल, भीड़ और पुलिस में झूमाझटकी

    अफीम कांड में पुलिस की कार्यवाही के बीच मौके पर पहुंचे भूपेश बघेल, भीड़ और पुलिस में झूमाझटकी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 7, 2026 दुर्ग संभाग No Comments2 Mins Read

    दुर्ग। जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता के खेत में अफीम की अवैध खेती मिलने के बाद मामला अब सियासी रंग ले चुका है। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी खेत की ओर पहुंचने लगे, जिन्हें पुलिस ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झूमाझटकी की स्थिति बन गई।

    जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिलने के बाद 6 मार्च को समोदा गांव में छापेमारी की गई थी। कार्रवाई के दौरान करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर अफीम के पौधे बरामद किए गए थे। यह खेत भाजपा किसान मोर्चा से जुड़े नेताओं के नाम से बताया जा रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।

    घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौके का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी खेत में पहुंचने लगे। पुलिस ने सुरक्षा और जांच का हवाला देते हुए लोगों को खेत में जाने से रोका। इसी बात को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच बहस शुरू हो गई और देखते ही देखते झूमाझटकी की स्थिति बन गई।

    मामले के तूल पकड़ने के बाद भाजपा ने संबंधित नेता को संगठन से सस्पेंड कर दिया है। वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि उन्हें अफीम की खेती की कोई जानकारी नहीं थी। उनका दावा है कि जमीन अधिया प्रथा (आधी फसल के बंटवारे) पर खेती के लिए दी गई थी।

    फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और खेत से मिले अफीम के पौधों के नमूने लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इलाके में एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    दुर्ग में अफीम की खेती का खुलासा, खेत में मिली फसल; भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष पर आरोप

    CG NEWS: ऑर्डर लेट हुआ तो भड़क गया ग्राहक, डोमिनोज आउटलेट में तोड़फोड़…

    वैशाली नगर में अनूठी पहल: विधायक रिकेश सेन दिलाएंगे बेटियों को ‘सेलिब्रिटी ब्राइडल लुक’, सिर्फ 1 रुपये में मिलेगा मेकअप

    डरा-धमकाकर लूटपाट करने वाले ‘छल्ला गैंग’ का पर्दाफाश, पुलिस ने नाबालिग सहित 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    भिलाई के साईं मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, गार्ड से मारपीट कर चांदी के आभूषण लेकर फरार, जांच में जुटी पुलिस

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.