अहमदाबाद,: गुजरात के अहमदाबाद में आज दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हुआ, जब एयर इंडिया की फ्लाइट AI171, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी, टेकऑफ के कुछ मिनट बाद मेघानिनगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर (VT-ANB) में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स सवार थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे। हादसे के बाद विमान में आग लग गई, और घने काले धुएं ने इलाके को घेर लिया। चश्मदीदों ने बताया कि विमान टेकऑफ के बाद असंतुलित हुआ और एयरपोर्ट की सीमा के बाहर एक रिहायशी इलाके में गिरा, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
Air India Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद जारी हुए हेल्पलाइन नंबर, जानिए सहायता के लिए कहां और कैसे करें संपर्क
फ्लाइट ने दोपहर 1:38 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे 23 से उड़ान भरी थी। टेकऑफ के तुरंत बाद पायलट कैप्टन सुमीत सभरवाल ने ATC को ‘मेडे’ कॉल दी, लेकिन इसके बाद संपर्क टूट गया। फ्लाइटराडार24 के अनुसार, विमान 625 फीट की ऊंचाई पर था जब उसका सिग्नल खो गया। हादसे की भयावहता का अंदाजा मेघानिनगर में बिखरे मलबे और जलते विमान की तस्वीरों से लगाया जा सकता है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय फाइट अगेंस्ट ग्लोबल वार्मिंग कैंपेन कार्यक्रम में हुए शामिल
तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किए गए। सात से ज्यादा फायर ब्रिगेड यूनिट्स, NDRF की 90 जवानों की दो टीमें, और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, और ग्रीन कॉरिडोर बनाकर इलाज सुनिश्चित किया गया। एयर इंडिया ने हेल्पलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है।
भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार 20 फीट नीचे नहर में गिरी, सवार लोग लापता
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और पुलिस कमिश्नर से बात कर हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को युद्धस्तर पर राहत कार्य करने और घायलों के इलाज का निर्देश दिया। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने भी घटना पर दुख जताया और जांच की निगरानी की बात कही।
कोरबा को मिलेगा विकास का तोहफा: सीएम साय करेंगे करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। DGCA और AAIB ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। यह बोइंग 787 का पहला हादसा है। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित हैं।




